Rupali Ganguly Step Daughter Private Her Account: कुछ समय से टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के चलते कंट्रोवर्सी का शिकार बनी हुई हैं। सौतेली बेटी के आरोप लगने के बाद अब रूपाली ने मानहानि का केस दर्ज किया है। रूपाली गांगुली ने कल 11 नवंबर को अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा पर 50 करोड़ का मानहानि केस फाइल किया है जिसे सना रईस खान लड़ रही हैं। इन सब विवादों के बीच ईशा वर्मा ने यूजर से दूरी बनाने के लिए कुछ ऐसा किया है जिसे देख किसी को भी उम्मीद नहीं थी।
रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने पति अश्विन की एक्स पत्नी सपना की बेटी ईशा पर 50 करोड़ का मानहानि केस किया है। रूपाली का मानना है कि उनकी छवि को मैला किया और पॉपुलैरिटी का फायदा उठाया गया है। इन सब विवादों के बीच ईशा वर्मा (Esha Verma) जो अपने इंस्टाग्राम पर लगातार रूपाली के खिलाफ खुलासे करती थीं अब अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है। जी हाँ, मानहानि का केस होते ही ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है। अब यह देख लोग रूपाली की सौतेली बेटी पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही ईशा ने वीडियो शेयर कर रूपाली और पिता अश्विन को 'बदमाश लोग' कहा था।

Rupali Ganguly Step Daughter Private Her Account
बात दें रूपाली पर चोरी, घर तुड़वाने और धमकी देने जैसे आरोप ईशा द्वारा लगाए गए थे। सोशल मीडिया पर भी फैंस रूपाली को अपना समर्थन देते हुए नजर आए हैं। खुद रूपाली ने अब तक इस पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन मानहानि का केस जरूर दर्ज कराया है।
