टीवी मसाला

Roadies XX: एल्विश यादव ने कुशाल तंवर के साथ दर्ज की जीत? प्रिंस नरुला और नेहा धूपिया को चटाई धूल

Elvish Yadav Wins Roadies XX With Gullu Aka Kushal Tanwar: टीवी के चर्चित रियलिटी शो रोडीज XX ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो को लेकर खबर आ रही है कि एल्विश यादव ने इसमें अपने टीम मेंबर कुशाल तंवर के साथ जीत दर्ज कर ली है।

Image

एल्विश यादव ने दर्ज की 'रोडीज XX' में जीत

Elvish Yadav Wins Roadies XX With Gullu Aka Kushal Tanwar: टीवी के चर्चित रियलिटी शो रोडीज ने अपने सारे ही सीजन के साथ छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाया है। रोडीज में कंटेस्टेंट्स को तो हर टास्क में खरा उतरना ही होता है, साथ ही उनके गैंग लीडर पर भी खूब जिम्मेदारियां होती हैं। इस बार भी प्रिंस नरुला, नेहा धूपिया, एल्विश यादव और रिया चक्रवर्ती बतौर गैंगलीडर मैदान में उतरे। हर किसी ने अपनी-अपनी टीम के साथ धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि छोटे पर्दे पर 'रोडीज XX' (Roadies XX) का सफर जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि शो के फिनाले में कुछ ही वक्त बाकी रह गए हैं। लेकिन हाल ही में 'रोडीज XX' के विजेता का नाम सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से विजेता के नाम की अटकलें लग रही हैं।

'रोडीज XX' (Roadies XX) को लेकर खबर है कि शो में एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अपनी टीम के गुल्लू यानी कुशाल तंवर के साथ जीत दर्ज की है। जहां नेहा धूपिया तीसरे नंबर पर आईं तो वहीं प्रिंस नरुला को दूसरे स्थान पर आकर ही संतुष्टि हासिल करनी पड़ी। न्यूज 18 शोशा के मुताबिक, 'रोडीज XX' के विजेता एल्विश यादव और कुशाल तंवर बने हैं। शो से जुड़े सूत्रों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, "गुल्लू एल्विश के साथ शो जीत रहा है। फिनाले में प्रिंस नरुला बनाम एल्विश यादव होने वाला है। नेहा धूपिया तीसरे नंबर पर आई हैं।" सूत्रों का कहना है कि प्रिंस नरुला का 'रोडीज' जीतने का सपना इस साल भी अधूरा रह जाएगा।

बता दें कि 'रोडीज XX' (Roadies XX) से कुशाल तंवर बाहर हो गए थे, लेकिन बाद में गौतम गुलाटी उन्हें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में लेकर आए। हालांकि फिनाले में उन्होंने डबल क्रॉस एडवांटेज का इस्तेमाल करते हुए गौतम गुलाटी की जगह एल्विश यादव (Elvish Yadav) को चुना। ऐसे में दोनों के साथ में जीत दर्ज करने की खबर सामने ा रही है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article