टीवी मसाला

Rituraj Singh Last Rites: ओशिवारा श्मशान में इस दिन होगा ऋतुराज सिंह का अंतिम संस्कार, 59 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 20, 2024, 04:50 PM IST

Rituraj Singh Last Rites: ऋतुराज सिंह के निधन से बॉलीवुड गमगीन है। एक्टर के निधन से फैंस सदमे में है। एक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। एक्टर अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। कल यानी 21 फरवरी को ओशिवारा श्मशान घाट में एक्टर का अंतिम संस्कार होगा।

Image

Rituraj Singh (Credit pic: instagram)

Rituraj Singh Last Rites: टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। एक्टर के निधन से मनोरंजन जगत गमगीन है। एक्टर के निधन से फैंस सदमे में हैं। एक्टर का जाना सिनेमाजगत के लिए अपूर्णीय छति है। एक्टर ने अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है समेत कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर लंबे समय से पेट की बीमारी से जूझ रहे थे जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करावाया गया था।

ओशिवारा श्मशान में होगा अंतिम संस्कार

एक्टर को कल रात में दिल का दौरा पड़ा जिस वजह से उनका निधन हो गया है। सेलेब्स एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रुपाली गांगुली,वरुण धवन समेत कई सितारों ने एक्टर को श्रद्धांजलि दी है। कल यानी 21 फरवरी को ऋतुराज का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे एक्टर का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।

इन टीवी शो में नजर आ चुके हैं ऋतुराज

ऋतुराज इंडस्ट्री का पॉपुलर चहेरा थे। एक्टर ने कई हिट शोज और फिल्मों में काम किया था। एक्टर ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में मामाजी बनकर कदम रखा था। इसके अलावा एक्टर हिटलर दीदी, वॉरियर हाई, दीया और बाती हम, लाडो 2 और बनेगी अपनी बात जैसे शोज में काम कर चुके हैं। टीवी शोज के अलावा एक्टर फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article