टीवी मसाला

तुनिषा की मां को देख खौल उठा रीम शेख का खून, बोलीं- 'मीडिया पूछ रही है कैसा लग रहा है...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 28, 2022, 02:38 PM IST

Reem Sheikh slams media for capturing Tunisha Sharma insensitivity: रीम शेख का कहना है यह देखकर उनका खून खौल रहा था कि कैसे मीडिया उस मां को उसकी बदतर स्थिति और अचेत अवस्था में कैप्चर कर रहा था जो कि अपना इकलौता बच्चा खो चुकी है। कुछ तो इमोशन रखो...।

Image

reem shaikh on tunisha sharma mother

Reem Sheikh Slams media for Insensitivity: तुनिषा शर्मा के निधन से पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा है। अभिनेत्री का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को किया गया, इस दौरान उनकी मां का बुरा हाल देखने को मिला। दिवंगत अभिनेत्री को अंतिम विदाई देने के लिए इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग शमशान घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब तुनिषा के साथ काम कर चुकीं और उनकी बहुत करीबी दोस्त रीम शेख ने मीडिया पत्रकारों पर गुस्सा निकाला है। रीम ने तुनिषा की मां को असंवेदनशील तरीके से पकड़ने के लिए उनकी बुरी तरह से आलोचना की है।

रीम शेख ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बड़ा सा नोट लिखा है। एक्ट्रेस रीम ने लिखा, 'आज हमने एक मुस्कान खो दी, हमने किसी को खो दिया जो जीवन से भरपूर था और जल्द ही हमें छोड़कर चला गया। उसे जाने देना दिल तोड़ने वाला है। एक अभिनेता होने के नाते, हमारा जीवन एक खुली किताब है और जबकि हम इस तथ्य की सराहना करते हैं कि मीडिया हमेशा हमारे उतार-चढ़ाव का हिस्सा रहा है, एक इंसान के रूप में हम असहनीय नुकसान के दौरान थोड़ी प्राइवेसी के भी हकदार हैं।'

'तुनिषा की मां जो अपना संदेश फैलाने के लिए मीडिया की आभारी हैं। फिर भी वही मीडिया उस मां को उसकी बदतर स्थिति और अचेत अवस्था में लगातार कैप्चर कर रहा था जो कि बहुत ही निराशाजनक है जिसने अभी-अभी अपना इकलौता बच्चा खोया था। यह देखकर मेरा खून खौल रहा था कि अंतिम संस्कार के दौरान भी यह पूछा जा रहा था कि वो कैसा महसूस कर रही हैं। अब शब्द बता सकते हैं कि मैं क्या महसूस कर रही हूं? कृपया उन्हें प्राइवेसी दें और इस तरह की स्थितियों के प्रति कुछ इमोशन रखें। अपना पेशा करते समय दिल भी रखें। यह आपको दिल से एक बेहतर इंसान बनाता है।'

तुनिषा शर्मा ने अपने टीवी शो के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनको अस्पताल ले जाया गया था लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को हिरासत में ले लिया गयाहै और पूछताछ जारी है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article