टीवी मसाला

तलाक के सालों बाद भर रही है Rashami Desai और Nandish Sandhu के बीच दरार? आकांक्षा पुरी के बर्थडे में दिखे साथ

Rashami Desai Nandish Sandhu Seen Together After So Many Years: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई और नंदीश संधु तलाक के सालों बाद फिर से साथ नजर आए। उनकी वायरल तस्वीरों को देखकर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि एक्स कपल के बीच फिर से सबकुछ ठीक हो रहा है।

Image

आकांक्षा पुरी की पार्टी में साथ दिखे रश्मि और नंदीश

Rashami Desai Nandish Sandhu Seen Together After So Many Years: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सुर्खियों में हमेशा ही बनी रहती हैं। कभी अपने ग्लैमरस अंदाज तो कभी निजी जिंदगी के कारण रश्मि देसाई (Rashami Desai) चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में रश्मि देसाई अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, रश्मि देसाई और नंदीश संधू को लेकर अटकलें लग रही हैं कि दोनों के बीच तलाक के सालों बाद स्थिति संभल रही है।

दरअसल, आकांक्षा पुरी की बर्थडे पार्टी में रश्मि देसाई (Rashami Desai) के साथ-साथ नंदीश संधू (Nandish Sandhu) भी पहुंचे थे। आकांक्षा पुरी की बर्थडे पार्टी में रश्मि देसाई के साथ-साथ नंदीश संधू भी खूब एंजॉय करते दिखाई दिये। हालांकि दोनों को एक फ्रेम में नहीं देखा गया, लेकिन पार्टी के दौरान रश्मि और नंदीश के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही। इन तस्वीरों को देखकर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि क्या रश्मि देसाई और नंदीश संधू के बीच चीजें फिर से ठीक होने लगी हैं। हालांकि इस बात पर अभी रश्मि देसाई या नंदीश संधू की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।

2016 में हुआ था रश्मि देसाई और नंदीश संधू का तलाक

बता दें कि रश्मि देसाई (Rashami Desai) और नंदीश संधू (Nandish Sandhu) ने साल 2012 में शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात 'उतरन' के सेट पर हुई थी। हालांकि शादी में मची उथल-पुथल के बाद रश्मि देसाई और नंदीश संधू ने 2016 में तलाक ले लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मि देसाई ने नंदीश संधू पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। वहीं नंदीश संधू ने रश्मि के आरोपों को सिरे से खारिज किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article