बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की Jawan ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, 51 सालों में पहली बार होगा ये काम

Shah Rukh Khan Jawan Creates History Before Release: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान अपनी 'जवान' के साथ सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म कुछ ही दिनों में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। लेकिन खास बात तो यह है कि मूवी ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है।

Image

शाहरुख खान की 'जवान' ने रिलीज से पहले रचा इतिहास

Shah Rukh Khan Jawan Creates History Before Release: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी 'जवान' के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। मूवी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि 'जवान' (Jawan) ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। दरअसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मूवी 'जवान' का शो मुंबई के मशहूर सिनेमाघर में भोर में ही शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' (Jawan) से पहले किसी भी मूवी के लिए ऐसा नहीं किया गया है। शाहरुख खान के फैनपेज की मानें तो 'जवान' का शो मुंबई के गेटी सिनेमा में सुबह 6 बजे ही शुरू हो जाएगा। 'जवान' पहली ऐसी मूवी होगी, जिसके लिए शोज इतनी सुबह से शुरू किये जाएंगे। 'जवान' से जुड़ी इस बात को जानकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

'जवान' (Jawan) से पहले शाहरुख खान की 'पठान' के लिए मुंबई के गेटी सिनेमा में मॉर्निंग शोज रखे गए थे। हालांकि उनकी शुरुआत सुबह 9 बजे से हुई थी, जबकि 'जवान' का पहला शो सुबर 6 बजे से ही शुरू हो जाएगा। बता दें कि 'जवान' के ट्रेलर के लिए लोग टकटकी लगाए बैठे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेलर 31 अगस्त को दुबई के बुर्ज खलीफा पर रिलीज होगा।

जोरों-शोरों पर हो रही है 'जवान' की एडवांस बुकिंग

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' (Jawan) की एडवांस बुकिंग बड़े पैमाने पर हो रही है। मुंबई के चुनिंदा थिएटर्स में 'जवान' की बुकिंग शुरू हुई थी, लेकिन वहां टिकट मात्र 15 मिनट में ही बिक गई। वहीं अमेरिका और दुबई जैसे देशों में भी 'जवान' की एडवांस बुकिंग बड़े स्तर पर हो रही है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article