टीवी मसाला

Ramayan निर्माता रामानंद सागर के बेटे Prem Sagar का हुआ निधन, 84 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Ramanand Sagar Son Prem Sagar Dies At The Age Of 84: 'रामायण' जैसे ऐतिहासिक शो के निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। 84 वर्ष की उम्र में प्रेम सागर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह एक डायरेक्टर और मशहूर सिनेमैटोग्राफर भी थे।

Image

फोटो क्रेडिट- Itsmajja Marathi इंस्टाग्राम

Ramanand Sagar Son Prem Sagar Dies At The Age Of 84: टीवी की दुनिया में 'रामायण' जैसे शो को लाकर इतिहास रचने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। प्रेम सागर एक मशहूर प्रोड्यूसर और सिनेमैटोग्राफर थे, जिन्होंने 84 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह 10 बजे प्रेम सागर ने आखिरी सांस ली। उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। प्रेम सागर (Prem Sagar) ने अपने पिता रामानंद सागर की विरासत को आगे बढ़ाया था, साथ ही वह एफटीआईआई पूणे के एलुमनी भी रह चुके हैं।

बताया जा रहा है कि प्रेम सागर (Prem Sagar) लंबे वक्त से बीमार थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। उनसे जुड़े सूत्रों ने एनडीटीवी संग बातचीत में कहा, "वो काफी वक्त से बीमार थे और मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को डॉक्टर्स ने सलाह दी कि उन्हें घर ले जाया जाए। आज सुबह ही उनका निधन हो गया। मुंबई के पवन हंस श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार होगा।" बता दें कि प्रेम सागर ने सागर आर्ट्स के बैनर तले काम करना शुरू किया था, जिसकी स्थापना उनके पिता रामानंद सागर ने की थी।

सागर आर्ट्स के कई प्रोजेक्ट्स में प्रेम सागर (Prem Sagar) ने फोटोग्राफर और सिनेमैटोग्राफर की भूमिका अदा की थी। स्टोरी टेलिंग, सिनेमा और भक्ति से जुड़े वातावरण में प्रेम सागर पले-बढ़े थे और ये बात उनके काम में भी खूब झलकती थी। टेक्निकल कामों के अलावा प्रेम सागर ने प्रोडक्शन वर्क में भी अपना खूब हाथ आजमाया था। काम के साथ-साथ प्रेम सागर को उनके नर्म दिल व्यवहार के लिए भी जाना जाता था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article