Gautami Kapoor Molested in Childhood: टीवी अभिनेत्री गौतमी कपूर( Gautami Kapoor ) अक्सर फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती है। एक्टर राम कपूर( Ram Kapoor ) के साथ वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है। गौतमी कपूर हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बचपन का वो भयानक किस्सा सुनाती नजर आई जिसने उसके जीवन में परेशानी खड़ी कर दी थी। गौतमी जब केवल 6th क्लास में थी और एक लड़के ने उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया था। गौतमी बचपन में गंदी नजर का शिकार हुई थी।
गौतमी कपूर ने हाउटरफ्लाई के साथ इंटरव्यू में बताया कि बचपन में वह गंदी नजरों का शिकार हो चुकी हैं। जब वह 6th क्लास में थी तब एक लड़के ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। एक आदमी ने पीछे से मेरी पैंट के अंदर अपना हाथ डाला। मैं बहुत छोटी थी, इसलिए मुझे यह समझने में थोड़ा समय लगा कि क्या हो रहा है। मैं घबरा गई और तुरंत बस से उतर गई। मुझे इसे पूरी तरह से समझने में 15-20 मिनट लग गए। मैं सोचती रही रहा कि क्या वह आदमी मेरा पीछा तो नहीं कर रहा है। गौतमी ने बताया कि डर के मारे में मैं अपनी मम्मी को भी इसे बताने में डर रही थी। मुझे लगा कहीं वह डांट न दें और मेरी गलती न निकाल दें।
जब मैं घर गई और अपनी माँ को बताया, तो उन्होंने कहा, क्या तुम पागल हो? तुम्हें पीछे मुड़कर उस आदमी को थप्पड़ मारना चाहिए था, या उसका कॉलर पकड़ना चाहिए था। उन्होंने मुझे कभी भी नहीं डरने के लिए कहा। अगर कभी कोई ऐसा करता है, तो उसका हाथ कसकर पकड़ो, जोर से चिल्लाओ, और कभी घबराओ मत। अगर तुम्हें डर लगता है, तो अपने साथ मिर्च का स्प्रे रखें और उसके चेहरे पर इसका इस्तेमाल करें, या बस अपना जूता उतारो और उसे मारो। तुम्हें कुछ नहीं होगा।
