Rakhi Sawant compared to Urfi javed: सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं राखी सावंत एक बार फिर अपनी ड्रेस के चलते चर्चाओं में आ गई हैं। हाल ही में राखी सावंत एक इवेंट में नजर आई हैं। जिसमें उन्होंने सिल्वर कलर का एक आउटफिट कैरी किया है। उर्फी जावेद का यह आउटफिट देख अब फैंस उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर रहे हैं। इस ड्रेस में राखी सावंत ठीक तरह से चल भी नहीं पा रहीं, उनकी हील्स के चलते वह लड़खड़ाती नजर आ रही हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है और जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह ईवेंट के दौरान आदिल खान दुर्रानी पर भी निशाना साधती नजर आई
राखी सावंत का बोल्ड आउटफिट देख भड़के यूजर्स
सोशल मीडिया पर राखी सावंत का यह वीडियो काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में राखी सावंत कहती नजर आती है, ‘कोई पत्थर से ना मारो मेरे दीवाने को, बम का जमाना है, उड़ा दो साले को’ कई फैंस का मानना है कि अपने इस बयान से राखी सावंत आदिल खान दुर्रानी पर निशाना साध रही हैं। राखी के बयान के साथ ही उनका ये आउटफिट भी काफी सुर्खियों में है। उन्होंने अपनी सिल्वर ड्रेस के साथ ही एक थाई-हाई स्लीट स्कर्ट कैरी किया है, जो उनकी हील्स में फंसता नजर आ रहा है।
उर्फी जावेद से हुई तुलना
इस बीच सोशल मीडिया पर राखी सावंत के इस लुक की तुलना उर्फी जावेद से की जा रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘अब हर किसी को उर्फी जावेद बनना है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘ये आ गई उर्फी जावेद की बड़ी बहन।’ सोशल मीडिया पर राखी सावंत अपने बयानों या फिर ड्रेसिंग सेंस के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में वह अपनी पति आदिल खान दुर्रानी के साथ विवाद के चलते सुर्खियों में रही थीं।
