बॉलीवुड

Salman Khan के चलते Rakhi Sawant की जान पर मंडराया खतरा, Lawrence Bishnoi गैंग से मिली धमकी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 20, 2023, 09:00 AM IST

Rakhi Sawant death threats: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद अब एक्ट्रेस राखी सावंत को भी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। राखी सावंत ने खुलासा किया है कि अगर वह सलमान के बारे में कुछ बोलती हैं तो लॉरेन्स बिश्नोई की गैंग उन्हें जान से मार देगी।

Image

Rakhi sawant gets death threats from lawrence bishnoi

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान के बाद राखी सावंत को मिली जान से मारने की धमकी।
  • लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने राखी सावंत को सलमान के दूर रहने की हिदायत दी है।
  • राखी सावंत ने धमकी भरे ईमेल के बारे में खुलासा किया है।

Rakhi Sawant death threats: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बीते कई दिनों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई ने जेल में रहते हुए ही एक्टर को मारने की धमकी दी है। जिसके बाद मुबंई पुलिस से लेकर पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड भी चौकन्ना हो गए हैं और भाईजान की सिक्योरिटी में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इस बीच एक्ट्रेस राखी सावंत ने लॉरेन्स बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस के अनुसार सलमान खान के बाद अब उन्हें भी इमेज के जरिए जान से मारने की धमकी भेजी गई है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने उन्हें सलमान खान से दूर रहने के लिए धमकाया है। इस बीच उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सलमान ने दूर रहने की मिली धमकी

राखी सावंत ने बताया, ‘वह लोग कह रहे हैं कि अगर आप सलमान खान के बारे में बात करते हैं, तो हम आपको मार देंगे। लेकिन मैं सलमान खान के बारे में बोलूंगी क्योंकि उन्होंने मेरी मां की मदद की थी। उन्होंने मेरी मां को कैंसर से बचाने के लिए 50 लाख रुपये खर्च किए।’ राखी सावंत ने आगे कहा, ‘मैं क्यों न बोलूं? उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को गोली मार दी। लोग कैंडल मार्च में चलते हैं और किसी की मौत के बाद रोते हैं। क्या हमें एक इंसान का स्टैंड उसके जिंदा रहते हुए नहीं लेना चाहिए?'

सलमान खान को मिल चुकी हैं कई धमकियां

राखी सावंत से पहले लॉरेन्स बिश्नोई की गैंग की तरफ से सलमान खान को मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं। ‘भाईजान’ को ईमेल भेजकर धमकाया गया था कि अगर उन्होंने बिश्नोई कम्यूनिटी से माफी नहीं मांगी तो इसका बुरा नतीजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बड़ा दी गई है, उन्होंने हाल ही में एक बुलेटप्रूफ गाड़ी भी खरीदी है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article