राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल खान (Aadil Khan) की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से दूसरी शादी कर ली हैं। एक्ट्रेस ने इसी के साथ ऐलान किया कि उनकी शादी आज नहीं, बल्कि साल 2022 के मई महीने में हुई थी। राखी और आदिल ने कोर्ट में शादी की थी। इसके साथ ही कपल ने निकाह भी किया था। राखी और आदिल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद आदिल ने अपनी शादी को झूठ बताया है। उन्होंने अपनी शादी की खबरों का खंडन किया है। वहीं, राखी सावंत का दावा है कि आदिल झूठ बोल रहा है।
हमारी शादी 7 महीने पहले ही हुई थी। राखी ने अपनी शादी का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में राखी सावंत लाल रंग के सलवार- कमीज और गोल्डन दुपट्टे में नजर आ रही हैं। आदिल भी ब्लू शर्ट और डेनिम जींस में हैंडसम लग रहे हैं।
आदिल ने शादी की खबरों से किया इनकार
कॉन्ट्रोवर्शियल डीवा राखी सावंत इस बात से काफी नाराज है कि आदिल इस शादी को मानने के लिए तैयार नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, मुझे नहीं पता कि वो इस शादी से क्यों इनकार कर रहा है। लेकिन मैं उसे सबक सिखाना चाहती हूं। वो इस शादी को मानने से कैसे इनकार कर सकता है जबकि मेरे पास सारे सबूत है।
राखी और आदिल लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में नजर आते थे। आदिल बिग बॉस मराठी के सीजन 4 में राखी सावंत को सपोर्ट करने के लिए आए थे। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आदिल अब इस शादी से मना क्यों कर रहे हैं। आदिल से पहले राखी सावंत ने रितेश से शादी की थी। रितेश और राखी की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई थी। राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।
