Ritesh Singh angry on Adil Khan Duraani: बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत ( Rakhi Sawant) एक बार फिर से चर्चा में आ गई है अबकी बार राखी ने कुछ नहीं किया बल्कि उनके एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी( Adil Khan Durrani) उनको चर्चा में लेकर आए हैं। उन्होंने जेल से निकलने के बाद मीडिया के सामने राखी को लेकर कई बयान दिए जिसके बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई। अपने लेटेस्ट कांफ्रेंस में आदिल ने बताया कि राखी ने अपने एक्स हसबैंड रितेश सिंह( Ritesh Singh) के साथ मिलकर उसे धोखा दिया और उसे परेशान किया। इस बयान के बाद खुद रितेश ने जवाब दिया है उन्होंने आदिल पर फटकार लगाते हुए कहा है कि वह उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
आदिल के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे रितेश सिंह
आदिल दुर्रानी केआरोप लगाने के बाद रितेश ने अपना बयान दिया है । रितेश ने कहा है कि वह बंदा मीडिया का ध्यान पाने के लिए कुछ भी गलत बोले जा रहा है। वह मेरे बारे में ये सब कैसे बोल सकता है मैं उसके खिलाफ कोर्ट में जाऊंगा और मानहानि का केस करुंगा। रितेश ने आगे सफाई देते हुए कहा कि आदिल ने राखी और मुझपर उसे धोखा देने का आरोप लगाया है लेकिन सच तो यह है की उसने ही मुझे और राखी को एक दूसरे से दूर किया है। यह उसकी चाल थी जो पूरी हुई और अब वह मुझे ही बदनाम कर रहा है।रितेश सिंह ने कहा कि मेरी ज़िंदगी से अब प्यार चला गया है मैं अब अकेले खुश हूँ। लेकिन राखी को अगर कोई मदद चाहिए तो मैं एक दोस्त की तरह उसकी मदद करने के लिए तैयार हूँ। राखी बहुत अच्छी लड़की है और मैं उसे दिल से प्यार करता था।
