टीवी मसाला

राखी सावंत ने लॉरेंस बिश्नोई को बताया 'भाई', बोलीं- कपिल शर्मा ने कैफे पर खुद फायरिंग कराई...

Rakhi Sawant Calls Bishnoi Gang Bhai Says Claims About Kapil Sharma: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाली राखी सावंत ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बड़ा दावा किया है। राखी सावंत का कहना है कि कपिल शर्मा ने अपने कनाडा वाले कैफे पर खुद फायरिंग कराई थी। साथ ही उन्होंने बिश्नोई गैंग को भी भाई बताया।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Rakhi Sawant Calls Bishnoi Gang Bhai Says Claims About Kapil Sharma: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाली राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। राखी सावंत को उनके बेबाकपन और विवादों के लिए खूब जाना जाता है। राखी सावंत कई बार इंटरव्यू में बेबाक बयान दे देती हैं, जो खूब लाइमलाइट बटोरते हैं। हाल ही में ऐसे ही कुछ बयान राखी सावंत ने दिये हैं, जिन्होंने लाइमलाइट खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने ये तक दावा किया है कि कपिल शर्मा ने कनाडा में स्थित कैफे पर खुद फायरिंग कराई थी। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने बिश्नोई गैंग को भाई बताया, साथ ही ये भी कहा कि उन लोगों के पास इतना फ्री टाइम नहीं है। राखी सावंत का ये बयान देखते ही देखते चर्चा में आ गया।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने फिल्मीज्ञान को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया। एक्ट्रेस ने कहा, "कपिल शर्मा अपना रेस्त्रां हिट कराने के लिए गोलियां चलवा रहे हैं। क्या हमारे बिश्नोई भाई के बंदे इतने फ्री बैठे हैं कि इनको गोलियां मार रहे हैं? अरे भाई तुम पब्लिसिटी करो अपने रेस्त्रां को हिट कराने के लिए कनाडा में। आप हमारे भाई को क्यों बदनाम कर रहे हो? बिश्नोई गैंग को क्यों बदनाम कर रहे हो? क्या आप लोगों को ये चीप पब्लिसिटी नहीं लगती।" बता दें कि साल 2025 में कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने ली थी और चेतावनी भी दी थी कि अगली कार्रवाई मुंबई में करेंगे।

राखी सावंत को भी मिल चुकी है धमकी

बता दें कि पॉपुलर एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। एक्ट्रेस ने साल 2023 में दावा किया था कि उनके पास गुज्जर प्रिंस की ओर से धमकी भरे ई-मेल आए, जिसका नाता लॉरेंस बिस्नोई गैंग से है। राखी ने बताया था कि उन्हें साफ चेतावनी दी गई थी कि वह सलमान खान पर वार करेंगे और इन सबसे एक्ट्रेस दूर रहें। जबकि राखी ने अपील की थी कि वह उनकी बहन जैसी हैं। उन्हें और सलमान खान को बख्श दिया जाए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article