टीवी मसाला

Deepika-Ranveer की नन्ही परी के लिए Rakhi Sawant ने खरीदे खिलौने, खुशी से झूमते हुए बोलीं "मैं मौसी बन गई..."

Rakhi Sawant Buy Gifts For Deepika Padukone Daughter: बॉलीवुड का प्यारा जोड़ा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर को नन्ही परी ने जन्म लिया है। ऐसे में इस जोड़े को चारों-तरफ से बधाई मिल रही है। अब राखी सावंत ने दीपिका के बेटी होने पर खुशी जाहीर की है। आइए देखते हैं।

Image

Rakhi Sawant Buy Gifts For Deepika Padukone Daughter

Rakhi Sawant Buy Gifts For Deepika Padukone Daughter: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को नन्ही परी को जन्म दिया है। इस खबर के बाद दीपिका-रणवीर का परिवार खुशी से झूम उठा है। इस जोड़े को चारों-तरफ से बेटी होने की शुभकामनाएं मिल रही है। फैंस भी दीपिका-रणवीर (Ranveer Singh) की बेटी की पहली झलक का पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया सेन्सेशन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह दीपिका-रणवीर (Deepika Padukone) को बेटी होने की शुभकामनाएं दे रही हैं और खुशी से झूमती हुई नजर आ रही हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस फ़ेम राखी सावंत (Rakhi Sawant) इस समय दुबई में है और वहाँ से सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत दीपिका-रणवीर को बेटी होने कि शुभकामनाएं दे रही है और काफी खुश हैं। राखी वीडियो में कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि "हैलो रणवीर सिंह, दीपिका मैं मौसी बन गई हूँ। याद है तुम्हें हम साथ में डांस क्लास जाया करते थे। साथ में करियर शुरू किया था। अब आप बड़ी स्टार बन गई हैं। फिर आपने शादी की और अब आप माँ भी बन गई हैं।

राखी सावंत ने आगे वीडियो में कहा "दीपिका मैं ये गुड़िया आपकी बेटी के लिए ले रही हूँ। इसके साथ ही वीडियो में राखी और भी बहुत सारे गिफ्ट लेती दिखाई दे रही हैं और बोल रही है कि दीपिका मैं ये सारे गिफ्ट्स तुम्हें दुबई से भिजवा रही हूँ।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article