Rahul Vaidya Bashesh on AP Dhillon: बॉलीवुड से लेकर पूरी दुनिया मे इन दिनों पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के गानों ने तूफान मचाया हुआ है, उनके हर गाने लोगों के जुबान पर बस रटे रहते हैं। ऐसे में कुछ दिनों पहले सिंगर ने कोचेला कॉन्सर्ट में पर्फॉर्म किया, जिसको देखने लाखों-करोड़ों की तदाद में लोग पहुंचे। ऐसे में अपनी परफॉरमेंस का छोटा स क्लिप सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद वह बुरी तरह से ट्रोल होने लगे। सिर्फ लोगों ने ही नहीं अब खुद सिंगर राहुल वैद्य ने भी लताड़ लगाते हुए उन्हे सुनाया है। आखिर एपी ने ऐसा क्या किया जिससे राहुल अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाए और सिंगर को सुनाने लग गए, जनाइए पूरा मामला इस खास रिपोर्ट में।
दरअसल एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने अपने परफॉरमेंस के आखरी में जिस गिटार को वो बजा रहे थे उसे सभी के सामने तोड़ दिया। साथ ही उस गिटार के चिथड़े-चिथड़े कर दिए, जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर। लेकिन यह सब देखने के बाद जहां कुछ लोगों ने उनके लिए तारीफ़ों के पुल बांधे तो किसी ने म्यूजिक का अपमान बात दिया। ऐसे में हिन्दी सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने कमेंट करते हुए लिखा की दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार!

Rahul Vaidya Comment
हमारी संस्कृति में हमें मंच और संगीत वाद्ययंत्रों की पूजा करना सिखाया जाता है.. और पंजाब का रहने वाला यह पंजाबी कलाकार मंच पर गिटार तोड़ने की इस पुरानी वेस्टर्न स्टाइल की नकल कर रहा है! दुखद। एपी अपनी जड़ों को मत भूलो भाई!" इसी के साथ राहुल ने अपने इस कमेंट पर सिंगर को टैग भी किया।
