bigg boss 16, Rahul Vaidya and archana gautam: बिग बॉस 16 अपने फिनाले के ओर बढ़ रहा है। आए दिन शो में मेकर्स नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। जिसे लेकर बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट्स अक्सर सोशल मीडिया पर ट्विस्ट करते रहते हैं। अब इसी बीच राहुल वैद्य ने भी बिग बॉस के एक एपिसोड को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल वैद्या रियलिटी शो बिग बॉस के जबरदस्त फॉलोअर रहे हैं और बार-बार वह कंटेस्टेंट्स के बारे में कुछ मजेदार कमेंट्स करते रहे हैं। लेकिन कई बार उन्होंने री-एंट्रेंट्स और मेकर्स को बायस्ड होने के लिए जोरदार तरीके से लताड़ा भी है। अब राहुल वैद्य ने इस बार अर्चना गौतम की चुटकी ली है।
बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंस रहे राहुल वैद्य का ताजा ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अपने ताजा ट्वीट में उन्होंने अर्चना गौतम का जिक्र किया है और कहा कि वह शिव ठाकरे की मां का ख्याल रखते हुए एक आदर्श बहू बनेंगी। अन्य कंटेस्टेंट्स के घर से आए परिवार वालों के साथ अर्चना का ये बर्ताव देखकर राहुल ने कमेंट किया है। राहुल वैद्य का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। राहुल ने लिखा- 'बाकी जो भी हो... अर्चना बहू कमाल की बनेगी।'
बिग बॉस के दर्शक राहुल वैद्य से सहमत हैं। अर्चना गौतम का ये रूप देखकर सभी हैरान रह गए है। क्योंकि अर्चना ने इतनी अच्छी तरह से सभी से मुलाकात की और शिव की आई ने उनकी प्रशंसा भी की। यूजर्स यह भी दावा कर रहे हैं कि वे अर्चना और शिव की बॉन्डिंग को पसंद करने लगे हैं।
बिग बॉस-16 में अर्चना गौतम ही एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिनको कोई समझ नहीं पाता है। घर में मौजूद हर एक सदस्य से उनकी लड़ाई हो चुकी है। लेकिन धीरे-धीरे उनका व्यवहार बदल रहा है। वहीं शो में उनके भाई की एंट्री को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और वे उन्हें उनसे भी ज्यादा एंटरटेनिंग बता रहे हैं। बिग बॉस अर्चना पर कटाक्ष करते हैं कि उनके भाई ने उनकी लाइमलाइट ले ली है। फैमिली एपिसोड ने शो में काफी दिलचस्पी पैदा कर दी है।
