टीवी मसाला

Priyanka Chahar Choudhary ने पिंक ड्रेस पहन दिखाईं अदाएं तो पिघल गए अंकित गुप्ता, बोले- जान ले लो तुम...

Ankit Gupta Complements Priyanka Chahar Choudhary: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह हॉट पिंक ड्रेस में नजर आईं। उनकी इन तस्वीरों पर अंकित गुप्ता भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।

Image

प्रियंका चाहर चौधरी की तस्वीरें देख पिघले अंकित गुप्ता

Ankit Gupta Complements Priyanka Chahar Choudhary: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने 'उडारियां' और 'बिग बॉस 16' के जरिए सबका दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों भले ही इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन अपने ग्लैमरस अंदाज के कारण काफी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गईं।

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने हॉट पिंक ड्रेस में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। फोटोज में एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक रहा। प्रियंका चाहर चौधरी की तस्वीरों को देखने के बाद अंकित गुप्ता भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जान ले लो तुम...।" अंकित गुप्ता के अलावा फैंस भी प्रियंका चाहर चौधरी की तस्वीरों को देखकर दिल हार बैठे।

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "बॉडी, हेयर, आउटफिट, हर एक चीज परफेक्ट है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "माफ करना, लेकिन यह कुछ ज्यादा ही हॉट है।" बता दें कि फैंस ने प्रियंका चाहर चौधरी की तस्वीरों पर लाइक्स की भी बरसात की। अभी तक उनकी फोटोज को 90 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।

एक-दूजे को डेट कर रहे हैं अंकित-प्रियंका

अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर अक्सर ये अटकलें लगती रहती हैं कि वे एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि प्रियंका चाहर चौधरी ने खुद बताया कि वह और अंकित केवल बेस्ट फ्रेंड हैं और एक-दूजे के काफी करीब हैं। बता दें कि खुद फैंस भी उन्हें साथ में देखने के लिए बेताब हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article