Prince Narula and Yuvika Chaudhary: प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। प्रिंस और युविका को बिग बॉस के घर में प्यार हुआ था। घर से बाहर निकलने के बाद दोनों ने एक- दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। प्रिंस और युविका ने साल 2018 में शादी कर ली थी। शादी के 5 साल बाद भी एक्ट्रेस मां नहीं बनी है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मां बनने के बारे में बात की।
युविका ने बताया कि वो शादी के बाद से ही बच्चे प्लानिंग की कोशिश कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा, जब तक आपकी शादी नहीं होती है। लोग आप शादी कर लो कहते हैं। शादी होते ही बच्चे की बात पूछने लगते हैं।
बच्चा नहीं होने पर छलका युविका का दर्द
एक्ट्रेस ने बताया कि हम पिछले 5 साल से बच्चे के लिए कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई गुडन्यूज नहीं मिली है। एक्ट्रेस ने कहा कि ये सब भगवान के हाथों में है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो प्रिंस के साथ खुद को सेक्योर महसूस करती है। उन्होंने कहा कि प्रिंस ने मुझे कभी भी जलन महसूस नहीं होने दी। वो मुझसे बहुत प्यार करता है। मैंने हमेशा प्रिंस से कहा है कि मैं उसके साथ हर फैसले में खड़ी हूं।
साल 2020 में युविका के मां बननी अफवाह उड़ी थी। एक्ट्रेस ने इन बातों का अफवाह बताते हुए कहा था कि जब होना होगा तब होगा। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो युविक म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। प्रिंस नरूला एमटीवी रोडीज 19 में बतौर गैंग लीडर दिखाई दे रहे हैं।
