टीवी मसाला

Pranali Rathod और Aashay Mishra साथ काम करते-करते एक-दूजे को दे बैठे दिल, डेटिंग की अफवाहों पर एक्टर ने उगला सच

Aashay Mishra Breaks Silence On Dating Pranali Rathod: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ और एक्टर आशय मिश्रा का होली सेलिब्रेशन वीडियो वायरल होने के बाद दोनों की डेटिंग की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। वहीं अब इस मामले पर खुद आशय मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच बताया है।

Image

प्रणाली राठौड़ को डेट करने की अफवाह पर आशय मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी

Aashay Mishra Breaks Silence On Dating Pranali Rathod: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रणाली राठौड़ ने 'बैरिस्टर बाबू' से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। इन दिनों प्रणाली राठौड़ सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में नजर आ रही हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस अपने काम से इतर निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई थीं। प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और आशय मिश्रा का होली सेलिब्रेशन वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उनकी डेटिंग की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। होली सेलिब्रेशन में दोनों को साथ देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर थी। लेकिन अब इस मामले पर खुद आशय मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है।

'दुर्गा' एक्टर आशय मिश्रा (Aashay Mishra) ने प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) संग डेटिंग की अफवाहों पर बयान जारी किया है और मामले का सच बताया है। आशय मिश्रा ने प्रणाली राठौड़ को अपना अच्छा दोस्त बताया। साथ ही उन्होंने डेटिंग की खबरों पर कहा, "मैं इसपर कोई कमेंट नहीं करना चाहता। ये निजी मामला है। हम को-स्टार्स हैं और अच्छे दोस्त हैं। बस इतना ही मैं कहना चाहता हूं।" बता दें कि प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा ने सीरियल 'दुर्गा' में साथ काम किया था। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। हालांकि सीरियल छोटे पर्दे पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाया और जल्द ही बंद हो गया।

हर्षद चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है प्रणाली राठौड़ का नाम

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दौरान प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) का नाम हर्षद चोपड़ा के साथ भी जुड़ा था। हालांकि एक्ट्रेस ने हर्षद को अच्छा दोस्त बताया था। वहीं कुछ दिनों पहले प्रणाली राठौड़ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से हर्षद चोपड़ा के साथ कई तस्वीरें डिलीट कर दीं, जिसपर वह खूब ट्रोल हुई थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article