टीवी मसाला

Kumkum Bhagya: चौथी पीढ़ी में एक होगी प्रार्थना और रौनक की दो अलग-अलग दुनिया, दोस्ती से शुरू होगा प्यार का सफर

Pranali Rathod And Akshay Bindra Starrer Kumkum Bhagya 4th Generation Promo Video: टीवी के चर्चित सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की चौथी पीढ़ी से जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें प्रणाली राठौड़ और अक्षय बिंद्रा बतौर प्रार्थना और रौनक नजर आए। वीडियो देख कहा जा सकता है कि प्रेम कहानी की शुरुआत दोस्ती से होने वाली है।

Image

'कुमकुम भाग्य' का नया प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज

Pranali Rathod And Akshay Bindra Starrer Kumkum Bhagya 4th Generation Promo Video: टीवी के चर्चित सीरियल 'कुमकुम भाग्य' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'कुमकुम भाग्य' की टीआरपी को दुरुस्त करने के लिए एकता कपूर ने फिर से दांव खेला है। एकता कपूर 'कुमकुम भाग्य' में चौथी पीढ़ी लेकर आ गई हैं, जिसमें नई कास्ट के साथ नई कहानी की शुरुआत होगी। 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) की चौथी पीढ़ी में एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ और एक्टर अक्षय बिंद्रा मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। खास बात तो यह है कि शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसे देख कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के नए प्रोमो वीडियो में प्रणाली राठौड़ प्रार्थना और अक्षय बिंद्रा रौनक के किरदार में दिखाई दिये। वीडियो देख कहा जा सकता है कि दोनों अलग-अलग दुनिया से नाता रखते हैं। जहां अक्षय बिंद्रा एक अमीर परिवार का लड़का है तो वहीं प्रणाली राठौड़ मिडल क्लास फैमिली से नाता रखती हैं। दोनों एक-दूजे से काफी ज्यादा अलग हैं, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। 'कुमकुम भाग्य' के प्रोमो वीडियो में रौनक अपनी बेस्ट फ्रेंड प्रार्थना की हर छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखता दिखाई दिया।

'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) का प्रोमो वीडियो देख कहा जा सकता है कि इस बार प्यार के सफर की शुरुआत दोस्ती से होने वाली है। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से किसे पहले प्यार होता है। बता दें कि शो में प्रणाली राठौड़ को देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। सीरियल में आरची सचदेवा भी नजर आएंगी, लेकिन उनका किरदार नेगेटिव होने वाला है। उनके अलावा गुरदीप पुंज और पीरामल भट्टाचार्य जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article