Pawandeep Rajan Sings Jo Bheji Thi Dua In Hospital: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में जीत दर्ज कर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले पवनदीप राजन का बीते 5 मई को भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। पवनदीप राजन का मोरादाबाद के पास एक्सीडेंट हुआ था, उनकी कार जाकर कैंटर ट्रक में टकरा गई थी। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें एक्सीडेंट स्पॉट से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पवनदीप राजन की अभी तक करीब 4 सर्जरी हो चुकी है और अब वह धीरे-धीरे ठीक भी हो रहे हैं। आईसीयू से पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) को स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं हाल ही में पवनदीप राजन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी खूबसूरत आवाज में गाना गाते नजर आए।
पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया, जिसे देख फैंस भी बेहद एक्साइटेड नजर आए। वीडियो में पवनदीप राजन अस्पताल के बेड पर नजर आए। उनके हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ था, वहीं पैरों में भी पट्टियां लगी थीं। लेकिन ठीक होते ही पवनदीप राजन ने अपनी सिंगिंग का जादू बिखेरना शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल में रहते हुए 'जो भेजी थी दुआ...' गाना गाया, जिसे देख उनके फैंस भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए।
पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) के वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "भगवान आपको ढेर सारा आशीर्वाद दे। जल्दी ठीक हो जाओ पवन।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आप जल्दी से ठीक हो जाओ।" बता दें कि पवनदीप राजन को अस्पताल में ही उनके एक फैन से सरप्राइज भी मिला। दरअसल, उनका एक नन्हा फैन सिंगर के लिए कार्ड बनाकर लाया था, जिसपर लिखा नजर आया, "जल्दी ठीक हो जाओ।"
