टीवी मसाला

Pavitra Rishta फेम Puru Chibber जल्द बनने वाले हैं पापा, पत्नी रोशनी संग करेंगे नन्हे मेहमान का स्वागत

Puru Chibber-Roshni Soon to Become Parents: पवित्रा रिश्ता फेम एक्टर पुरु छिब्बर ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्टर पत्नी रोशनी संग जल्द ही अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह पोस्ट।

Image

Puru Chibber-Roshni Soon to Become Parents

Puru Chibber-Roshni Soon to Become Parents: बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी कई सितारों के घर बच्चों की किलकारियाँ गूंजने वाली है। अब इस लिस्ट में एक और टीवी के पावर कपल का नाम शामिल हो गया है। यह और कोई नहीं पवित्रा रिश्ता फेम टीवी एक्टर पुरु छिब्बर हैं जो अब जल्द ही पापा बनने वाले हैं। सीरियल पवित्रा रिश्ता में एक्टर ने सुशांत सिंह राजपूत के छोटे भाई सचिन का किरदार निभाया था। एक्टर और पत्नी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरे शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है, इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

टीवी एक्टर पुरु छिब्बर (Puru Chibber) और पत्नी रोशनी भांतिया जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस कपल ने फैंस को गुड न्यूज सुनाई है। वीडियो में देखा जा सकता है की कैसे दोनों अखबार पढे हुए नजर आ रहे हैं जिसपर 'बेबी कमिंग सून' और 'वेलकम लिटल वन' लिखा हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा कि आने वाली है ताजा खबर वो भी इंग्लिश में #Babyonborad। ऐसे में अब फैंस के साथ-साथ टीवी के कई सितारे कपल को बधाई दे रहे हैं।

साल 2019 में पुरू ने रोशनी संग सात फेरे लिए थे और यह शादी बेहद ही धूम धाम तरीके से हुई थी। बता दें इन दिनों पुरू टीवी सीरियल उड़ने की आशा में नजर आ रहे हैं जिसमें वह क विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी में ट्विस्ट और टर्न्स होने के चलते sहो टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुआ है। आज सीरियल में देखने को मिलेगा की प्रिया के माता-पिता सचिन के पिता को जेल भेज देंगे। ऐसे में सचिन सायेली के रिश्ते में दरार आ जाएगी और वह फिर एक बार अलग हो जाएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article