टीवी मसाला

Pati Patni Aur Panga: अभिनव शुक्ला ने सरेआम रुबीना दिलैक से 500 बार कहलवाया सॉरी, मौका मिलते ही निकाल दी भड़ास

Abhinav Shukla Epic Demand From Rubina Dilaik In Pati Patni Aur Panga: टीवी के धमाकेदार शो "पति पत्नी और पंगा' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। वहीं हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनव शुक्ला करीब 500 बार रुबीना दिलैक से सॉरी कहलवाते नजर आए।

Image

फोटो क्रेडिट- कलर्स इंस्टाग्राम

Abhinav Shukla Demand From Rubina Dilaik In Pati Patni Aur Panga: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और एक्टर अभिनव शुक्ला इंडस्ट्री की चहेती जोड़ियों में गिने जाते हैं। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। दोनों इन दिनों कलर्स के चर्चित शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं, जहां वे अक्सर अपने प्यार की अग्निपरीक्षा देते नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में उनसे जुड़ा 'पति-पत्नी और पंगा' का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने रुबीना दिलैक से डिमांड की कि वो उन्हें सबके सामने 500 बार 'आई एम सॉरी' कहें।

'पति पत्नी और पंगा' के इस प्रोमो वीडियो में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने सारे कंटेस्टेंट्स से कहा कि जो चाहते हो आज, वो आपकी पत्नियां करेंगी। इसपर गुरमीत चौधरी और बाकी स्टार्स की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने स्टेज पर अपनी डिमांड बताते हुए कहा, "मैं चाहता हूं कि रुबीना मुझे आज 500 बार 'आई एम सॉरी' कहें।" अभिनव शुक्ला की मांग पूरी करने के लिए रुबीना उनके आगे-पीछे घूमते हुए सॉरी का जाप करना शुरू कर देती हैं। रुबीना दिलैक टास्क के बीच अभिनव शुक्ला को मनाने की कोशिश करती हैं, लेकिन एक्टर अपने स्वैग में जरा भी कमी नहीं आने देते।

वहीं दूसरी ओर स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद की डिमांड सुनकर हर किसी के पैरों-तले जमीन खिसक जाती है। वो कहते हैं, "मैं चाहता हूं कि स्वरा जी अपना ट्विटर एकाउंट डिलीट कर दें।" फहद अहमद की बात सुनकर शो में मौजूद बाकी लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं स्वरा भास्कर ने भी जवाब दिया कि जब आखिरी बार उनका ट्विटर एकाउंट डिलीट किया था तो

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article