टीवी मसाला

Pati Patni Aur Panga 2 Contestants: शो में धमाका करेंगे ये 7 स्टार कपल्स, लव लाइफ के खोलेंगे दिलचस्प राज

Pati Patni Aur Panga 2 Contestants List: रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा 2 जल्द ही टीवी पर धमाका करने वाला है। इस शों कई टीवी कपल्स नजर आने वाले हैं। आइए आपको नाम बताते हैं।

Image

Pati Patni Aur Panga 2 (photo credit- instagram)

Pati Patni Aur Panga 2 Contestants List: टीवी पर बिग बॉस 20 के बाद अब बैक टू बैक रियलिटी शोज की एंट्री होने वाली है। टीवी का पॉपुलर शो पति-पत्नी और पंगा का दूसरा सीजन (Pati Patni Aur Panga 2) आने के लिए तैयार है। शो का पहला सीजन हिट रहा था। इस रियलिटी शो में टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर रियल कपल एंट्री लेते हैं और मजेदार गेम्स के बीच अपनी पर्सनल लाइफ से जुडे़ खुलासे करते हैं। बीते सीजन में कई पॉपुलर कपल्स आए थे और इस बार भी मेकर्स शो में पॉपुलर जोड़ियों को लेकर आने वाले हैं, जिनके नाम सोशल मीडिया पर आने शुरू हो गए हैं। इस लिस्ट में सबसे पॉपुलर नाम दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया का है। आइए बाकी नाम बताते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गेम के लिए Mahhi Vij ने दोस्त Yung के पीठ में घोंपा छुरा, कैप्टेंसी टास्क में धोखा देकर शुरू की दुश्मनी

    पति पत्नी और पंगा 2 के कंटेस्टेंट्स

    पति पत्नी और पंगा 2 के लिए अब तक मेकर्स ने दो कंफर्म जोड़ी का ऐलान किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई मीडिया रिपोर्ट्स में ज्यादा कपल्स के नाम आए हैं, जो शो में धमाका करने के लिए तैयार है। मेकर्स की तरफ से खुलासा किया गया है कि शो में शब्बीर आहलुवालिया-कांची कौल और राहुल वैद्य-दिशा परमार की जोड़ी आने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन सोशल मीडिया पर और भी नाम सामने आए है, जिसमें परमीत सेठी-अर्चना पूरन सिंह, अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी, दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल और शरद केल्कर-कीर्ति गायकवाड का नाम शामिल है। इस लिस्ट में दिव्यांका और विवेक का है। दोनों टीवी पर सालों बाद वापसी करेंगे। इन 7 टीवी कपल्स को शो में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss Day 9 Highlights: कैप्टेंसी टास्क में अरिश्फा को स्काउट की धमकी, आम्रपाली-माही बनीं पक्की दुश्मन

      कब से शुरू होगा शो

      बता दें कि पति पत्नी और पंगा टीवी पर 10 अक्टूबर से ऑन एयर होने के लिए तैयार है। ये शो कलर्स टीवी पर आएगा। शो का पहला सीजन सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने होस्ट किया था और अब देखना होगा कि सीजन 2 को भी यही जोड़ी होस्ट करती नजर आएगी या फिर मेकर्स नया चेहरा लेकर आएंगे।

      पहले सीजन की जोड़ियां

      पति पत्नी और पंगा के पहले सीजन में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, हिना खान और रॉकी जायसवाल, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी, अविका गोर और मिलिंद चंदवानी, स्वरा भास्कर और फहद अहमद, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार, सुदेश लहरी और ममता लहरी, गीता फोगाट और पवन कुमार जैसे मशूहर स्टार्स नजर आए थे।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article