टीवी मसाला

'परिणीति' फेम Ankur Verma ने हरियाणा में रचाई शादी, लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड लीना वर्मा संग लिये सात फेरे

Parineetii Fame Ankur Verma Ties Knot With Long Time Partner: टीवी के पॉपुलर एक्टर अंकुर वर्मा ने हरियाणा में लॉन्ग टाइम पार्टनर लीना वर्मा के साथ शादी रचाई है। हाल ही में अंकुर वर्मा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं, जिसे देख लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम फैनपेज

Parineetii Fame Ankur Verma Ties Knot With Long Time Partner: टीवी के पॉपुलर एक्टर अंकुर वर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अंकुर वर्मा ने सीरियल 'परिणीति' में मुख्य भूमिका अदा की थी। इस शो में अंकुर वर्मा ने राजीव बाजवा का किरदार निभाया था, जिसपर प्यार लुटाने में दर्शकों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं अब अंकुर वर्मा ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर लीना वर्मा के साथ शादी रचाई है। अंकुर वर्मा (Ankur Verma) और लीना वर्मा की शादी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें कपल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। अंकुर वर्मा की शादी की तस्वीरें वायरल होते ही फैंस उन्हें जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अंकुर वर्मा (Ankur Verma) की शादी की वायरल तस्वीरों को देख फैंस उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। तस्वीरों में जहां एक्टर ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आए तो वहीं दूसरी ओर लीना वर्मा लाल जोड़े में दिखाई दीं। फोटो में लीना की नाक पर सिंदूर भी गिरा दिखाई दिया, जो कि काफी शुभ माना जाता है। अंकुर वर्मा और लीना वर्मा ने अभी तक अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें साझा नहीं की हैं, लेकिन शादी से जुड़ी फोटो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था अंकुर वर्मा का नाम

बता दें कि अंकुर वर्मा (Ankur Verma) का नाम 'परिणीति' एक्ट्रेस तनवी डोगरा के साथ भी जुड़ चुका है। लेकिन एक्ट्रेस तनवी डोगरा का कहना था कि हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। बस मैं भी नॉर्थ से हूं और वो भी नॉर्थ से है तो ये चीज हमारी ज्यादा कनेक्ट हुई। तनवी डोगरा ने बताया कि खुद अंकुर का भी कहना था कि ये अफवाहें तो आती-जाती रहेंगी। हमारी जो दोस्ती है, उसकी वजह से लोगों को लगता होगा।

इंजीनियर से एक्टर बने अंकुर वर्मा

अंकुर वर्मा (Ankur Verma) असल जिंदगी में रोहतक के रहने वाले हैं। एक एक्टर बनने से पहले वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे, लेकिन थिएटर और एक्टिंग में उनकी दिलचस्पी ने उन्हें टीवी का पॉपुलर चेहरा बना दिया। अंकुर वर्मा ने साल 2022 में राजीव बाजवा बनकर 'परिणीति' बनकर कदम रखा था और अंत तक इस शो में लीड एक्टर बने रहे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article