टीवी मसाला

Anupama मेकर्स की पीठ में छुरा मारने के बाद Paras Kalnawat ने रगड़ा नमक, बोले 'सही के लिए लड़ने की ताकत...'

Paras on LEAVING Anupama: टीवी कलाकार पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने अनुपमा (Anupama) छोड़ने की असली वजह लोगों को बता दी है। पारस के अनुसार वो करियर में एक्सपेरिमेंट करना चाहते थे, जो अनुपमा करते-करते मुमकिन नहीं था जिसके चलते उन्होंने रूपाली गांगुली के शो को छोड़ने का फैसला लिया और आगे बढ़ गए।

Image

Anupama मेकर्स की पीठ में छुरा मारने के बाद Paras Kalnawat ने रगड़ा नमक

Paras on LEAVING Anupama: टीवी एक्टर पारस कलनावत ने कुछ महीनों पहले ही रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा छोड़ा था। पारस कलनावत का अचानक से अनुपमा छोड़ देना दर्शकों के लिए काफी शॉकिंग था क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो यूं अनुपमा को छोड़ देंगे। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि पारस कलनावत ने निर्माताओं द्वारा बनाए गए कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ा था, जिस कारण उन्हें अनुपमा से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। पारस कलनावत ने झलक दिखला जा 10 साइन किया था, जिस कारण अनुपमा के मेकर्स नाराज हो गए थे।

पारस कलनावत ने अनुपमा को छोड़ने पर मीडिया से बात की है और बताया है कि वो जिंदगी में कुछ अलग करना चाहते थे, जिस कारण उन्होंने यह फैसला लिया। पारस कलनावत के अनुसार, मैं हमेशा अनुपमा मेकर्स का शुक्रगुजार रहूंगा कि उन्होंने मुझे इइतना शानदार शो दिया था लेकिन यारों कहीं पहुंचने के लिए कहीं से निकलना जरूरी होता है। सच बोलूं तो अनुपमा की 80 प्रतिशत स्टारकास्ट शो छोड़ना चाहती है लेकिन रिस्क लेने की और सही के लिए लड़ने की ताकत हर किसी में नहीं होती।

बता दें जब पारस कलनावत को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया था तब अनुपमा मेकर्स ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, 'राजन शाही जो अनुपमा के निर्माता हैं उन्होंने पागस कलनावत को शो से बाहर करने का फैसला लिया है। पारस ने मेकर्स का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है, जिसके लिए उन्हें शो से बाहर किया गया है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article