टीवी मसाला

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद काम पर लौटे पराग त्यागी, विलेन बन उड़ाएंगे सभी के होश

Parag Tyagi Return to Work: टीवी एक्टर पराग त्यागी आखिरकार छोटे परदे पर लौट आए हैं वो भी धमाकेदार किरदार के साथ। शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की मौत के 8 महीने बाद पराग त्यागी को स्क्रीन पर देख फैंस खुश हुए और कई टीवी स्टार्स ने उनका हौंसला भी बढ़ाया।

Image

Image Source: Parag Tyagi Instagram

Parag Tyagi Return to Work: टीवी दुनिया के मशहूर कलाकार पराग त्यागी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते साल 27 जून को पराग की पत्नी और कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया था। पत्नी के मौत से पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए थे लेकिन समय के साथ खुद को संभालते हुए पैरों पर खड़े भी हुए। वहीं पराग के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है कि अब वो छोटे परदे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते हुए दोबारा नजर आएंगे। पढ़िए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने अपकमिंग प्रोजेक्ट की झलक दिखाते हुए वीडियो शेयर किया। एक बार फिर पराग त्यागी नेगेटिव किरदार निभाएंगे सीरियल 'चंदनबाला' (Chandanbala) में जो जल्द ही टीवी पर रिलीज होगा। पराग त्यागी का महाराजों वाला लुक देख फैंस खुश हुए कि आखिर वो काम पर लौट आए हैं। शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की मौत के 8 महीने बाद पराग त्यागी को फैंस स्क्रीन पर देख पाएंगे। ऐसे में जसवीर कौर, आरती सिंह जैसे कई टीवी स्टार्स और दर्शकों ने पराग को इस नए सफर के लिए प्यार और शुभकामाएं दी। ये शो कब और कहां रिलीज होगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। हालांकि इस सीरियल में लीड रोल निभाते हुए दिखेंगी सीरत कपूर। सीरियल 'चंदनबाला' का ये इन्ट्रोडक्शन वीडियो जनता को काफी पसंद आया। फैंस काफी दिलचस्पी से इस सीरियल की रिलीज का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।

जैसा की आपको मालूम है पराग त्यागी, पवित्रा रिश्ता, जोधा अकबर, अघोरी जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। पराग को टीवी दुनिया में पहचान सीरियल 'पवित्रा रिश्ता' से मिली थी। दूसरी तरफ शेफाली की मौत के बाद पराग त्यागी ने अपनी स्वर्गीय पत्नी का सपना पूरा करते हुए फाउंडेशन खोला। पराग त्यागी ने शेफाली के सभी अधूरे सपनों को पूरा करने का फैसला लिया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article