टीवी मसाला

Pandya Store क्या लेने जा रहा है टीवी की दुनिया से अलविदा, ये सीरियल करेगा अब जल्द रिप्लेस?

Pandya Store off air: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल पंड्या स्टोर के फैंस को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स का कहना है की वह जल्द टीवी की दुनिया को अलविदा कहने वाला है, साथ नए शो ने रिप्लेस कर दिया है।

Image

Pandya Store off air

Pandya Store off air: प्रियांशी यादव और रोहित चंदेल स्टारर सीरियल पंड्या स्टोर इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। सीरियल के कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं, लेकिन दर्शक ये देख काफी नाराज है। लीप के बाद लगातार शो की टीआरपी गिरती जा रही है, जिससे मेकर्स काफी ज्यादा परेशान हैं। सिर्फ यही नहीं अब सीरियल की ऑफ एयर की खबर भी उड़ने लगी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या और कौन सा नया शो सीरियल को रिप्लेस करने वाला है।

स्टार प्लस का सीरियल पंड्या स्टोर (Pandya Store) की ऑफ एयर की खबरें आईं है, हाल ही में चैनल ने नया शो मीठा खट्टा प्यार हमारा (Meetha, Khatta Pyaar Humara) की घोषणा की है। साथ ही शो को शाम 7:30 का स्लॉट मिला है, जिससे ये बात साफ हो गई की नए शो ने पंड्या स्टोर को रिप्लेस कर दिया है। हालांकि शो ऑफ एयर होने वाला है या नहीं इस पर मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

रिपोर्ट्स का ये भी मानना है की पंड्या स्टोर को नया स्लॉट 6:30 का मिल सकता है क्यूंकी हाल ही में शुरू हुआ सीरियल आँख मिचोली बंद होने वाला है। इसी के साथ बात दें की इन दिनों पंड्या स्टोर में नताशा और धवल की शादी हो गई है और वह फिर एक बार शादीशुदा जिंदगी शुरू करने वाले हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article