Shoaib Ibrahim Shares Instagram Story On Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बनाया। भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला करते हुए उन्हें पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इस कदम को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया, जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने की खबर भी सामने आई है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई बॉलीवुड और टीवी कलाकार भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं, साथ ही भारतीय सेना की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब इस मामले पर टीवी के मशहूर एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) का रिएक्शन सामने आया है।
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर 'ऑपरेशन सिंदूर' पर अपना रिएक्शन दिया है। शोएब इब्राहिम ने भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई पर लिखा, "जय हिंद। जब मासूमों के खून का हिसाब लिया जाता है, तभी इंसाफ अपने असली मायने पाता है।" बता दें कि शोएब इब्राहिम से पहले एक्ट्रेस हिना खान, रोहित पुरोहित, कुशाल टंडन, राहुल वैद्य, अभिषेक कुमार और देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे कई टीवी स्टार्स ने पोस्ट शेयर कर 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की थी।

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले शोएब इब्राहिम
पहलगाम हमले के वक्त ट्रोल हुए थे शोएब इब्राहिम
पहलगाम (Pahalgam) आतंकी हमले से पहले शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) भी अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे। वहीं आतंकी हमले के बाद उनके फैंस ने चिंता जाहिर की थी कि वह ठीक हैं या नहीं। हालांकि शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर बताया कि वह और दीपिका कक्कड़ परिवार के साथ पहले ही कश्मीर से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। लेकिन शोएब इब्राहिम ने पहलाम हमले की वजह से बने तनाव के बीच कहा था कि उनका नया व्लॉग जल्द आ रहा है। इस बात को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
