टीवी मसाला

Dipika Kakar के क्लोथिंग ब्रांड ठप होने की अफवाह पर शोएब इब्राहीम ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'खबरें फेक हैं...'

Shoaib Ibrahim on DKI Shut Down Rumours: कल खबर सामने आई कि टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का क्लोथिंग ब्रांड 'दीपिका कक्कड़ इब्राहीम' को अचानक बंद कर दिया गया है। अब इन सब रुमर्स के बीच शोएब इब्राहीम ने खुद सच्चाई बताते हुए सभी खबरों को खारिज कर दिया।

Image

Shoaib Ibrahim on DKI Shut Down Rumours

Shoaib Ibrahim on DKI Shut Down Rumours: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता था। बेटे रुहान के जन्म के बाद से ही दीपिका ने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली। छोटे परदे के बाद टीवी हसीना ने यूट्यूब पर वलॉग के साथ-साथ खुद का क्लोथिंग ब्रांड भी शुरू किया था। दीपिका के फैंस इस क्लोथिंग ब्रांड से काफी इंप्रेस भी हुए लेकिन खबर सामने आई कि इसे अचानक बंद कर दिया। कारण बताया गया कि कपड़ों के कीमत क्वालिटी के हिसाब से बेहद खराब था। अब इन उड़ती खबरों पर शोएब इब्राहीम ने चुप्पी तोड़ी।

कल एक्टर शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) ने फैंस संग Q&A खेला जिसमें फैंस के सवालों का जवाब देना होता है। एक फैन ने पूछ डाला कि लेबल 'दीपिका कक्कड़ इब्राहीम' का कोई अपडेट? जवाब देते हुए शोएब कहते हैं 'स्टॉक आने में थोड़ा समय लग रहा है लेकिन इसके पीछे की कहानी मैं किसी और दिन बताऊँगा। आप सभी को जल्द ही नए और फ्रेश स्टॉक साइट पर देखने को मिलेंगे। इसी के साथ अन्य यूजर ने दीपिका कक्कड़ के क्लोथिंग ब्रांड की ठप होने वाली खबरों पर रिएक्शन मांगा। शोएब इन खबरों को बेबूनियाद और फेक बताते हैं और फैंस को इन रुमर्स को इग्नोर करने की सलाह भी दी।

जब शोएब इब्राहीम ने सवालों का जवाब दे रहे थे तो दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) पीछे ही बैठी हुई नजर आईं जो रुमर्स के बारें में सुन हंस रही थी। दीपिका के हाथ में बेटे रुहान को भी देखा गया। कल शोएब इब्राहीम ने अपने पिता का जन्मदिन मनाया था। इसी के साथ साल 2023 में दीपिका ने ये ब्रैंड शुरू किया था जिसमें औरतों के लिए ट्रेडिशनल कपड़े बेचे जाते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article