Nikki Tamboli On Not Exiting The 50 With Arbaz Patel: रियलिटी शो द 50 ने निक्की तंबोली की पर्सनल लाइफ को सुर्खियों में ला दिया है. इस शो में निक्की तंबोली अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ दिखीं, लेकिन अरबाज पटेल अब शो से बाहर हो गए हैं. बीते दिनों निक्की ने खुलासा किया था कि शिव ठाकरे और प्रिंस नरूला ने उनके खिलाफ बातें की हैं, ये बात जानकर निक्की के बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल भड़क गए और इस वजह से उनकी हाथापाई हो गई. अरबाज को शो से बाहर किया गया लेकिन निक्की ने अरबाज के साथ महल छोड़ने का फैसला नहीं लिया. ऐसे में अब वह ट्रोल हो रही हैं. हालांकि, निक्की ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सच्चाई बताई है.
निक्की तंबोली ने क्यों नहीं छोड़ा अरबाज पटेल संग शो
निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने द 50 न छोड़ने का कारण बताया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि कई लोग आज बोल रहे हैं कि मुझे भी अरबाज के साथ इस गेम को छोड़ देना चाहिए था, लेकिन लोग ये नहीं समझते कि जब द 50 जैसा कोई शो आता है तो इसे बहुत ही प्रतिबद्धता के साथ करना पड़ता है और उन्हें शो छोड़ना नाटकिय स्टाइल वाला लगता है, लेकिन जिम्मेदारियों को निभाना ताकत और साहस की बात है. जब मेरे भाई का निधन हुआ था तब भी मैं अगले दिन ही खतरों के खिलाड़ी के लिए निकल गई थी क्योंकि मेरी कमिटमेंट थी. भावनाएं सच्ची होती हैं लेकिन अपनी जिम्मेदारियां निभाना भी उतना ही ज्यादा जरूरी है.

Instagram- Photo Credit
निक्की तंबोली ने बताया कमिटमेंट का मतलब
निक्की तंबोली ने अपने पोस्ट में ये भी बातया कि उन्होंने अपने करियर में अतीत में जो भी किया है. उसके लिए उन्हें हमेशा ही सम्मान मिला है. एक्ट्रेस के मुताबिक, कमिटमेंट सिर्फ भावनाओं से संबंधित नहीं होती है. उन्होंने शो के साथ खड़े रहने और शो का सम्मान करने का विकल्प चुना है और वो भी ऐसे मौके पर जब उन्हें पता है कि उन्हें बाहर खूब ट्रोल किया जा रहा है. निक्की तंबोली ने आखिरी में निराशा भी जाहिर की कि लोगों को उनकी सेहत के बारे में कुछ नहीं पता फिर भी उनकी परफॉर्मेंस को गलत समझा गया. बता दें कि हाल ही में निक्की तंबोली को डेंगू हो गया था. वह शो में अभी भी थकान और कमजोरी महसूस करती हैं.
