टीवी मसाला

Nia Sharma को मिली साउथ की बड़ी फिल्म, सेट से वायरल हुईं एक्ट्रेस की फोटोज

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 18, 2023, 07:27 PM IST

Nia Sharma photos from South Film Set: निया शर्मा अब हर सिनेमा में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेत्री हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची थीं। ताजा जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री ने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एक स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग की है।

Image

Nia Sharma

Nia Sharma South Film Debut: अभिनेत्री निया शर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। निया शोबिज में सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय हस्तियों में से एक हैं। निया शर्मा अब तक कई टीवी शोज और रियलिटी शोज का हिस्सा रही हैं। उनको वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी देखा जा चुका है। अपने हर एक किरदार से निया, दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही हैं। टेलीविजन और डिजिटल माध्यम से निया शर्मा ने एक मजबूत प्रशंसक बेस बनया है। अब निया शर्मा अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए फिर से पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का फैसला किया है।

निया शर्मा ने फैन्स को दी खुशखबरी

निया शर्मा अब हर सिनेमा में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेत्री हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची थीं और 17 अप्रैल को मुंबई लौटी हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री ने साईं पवन बासमसेट्टी के अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एक स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग की है। लोकप्रिय डांस कोरियोग्राफर राजू सुंदरम ने उनको इसके लिए ट्रैंड किया था। अब निया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नए प्रोजेक्ट के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

आपको बता दें कि निया की यह पहली साउथ फिल्म है और एक्ट्रेस इसे लेकर उत्साहित नजर आ रही हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर निया ने शानदार ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'कभी-कभी यह सिर्फ एक शूट नहीं है.. यह एक संपूर्ण अनुभव है जिसे आप ले जाते हैं..#rajusundarammaster @pawan_basamsetti यह मजेदार था। इस अवसर के लिए धन्यवाद। माय फर्स्ट डाउन साउथ, आपको दिल से धन्यवाद। टीम वर्क।'

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article