टीवी मसाला

Nia Sharma ने लग्जरी कार खरीदने के चक्कर में किया बैंक एकाउंट खाली, अब EMI पर काटेंगी अपने दिन!

Nia Sharma Added Yellow Mercedes In Her Collection: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। निया शर्मा ने हाल ही में येलो मर्सिडीज कार खरीदी है, जिससे जुड़ी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। निया की ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- निया शर्मा इंस्टाग्राम

Nia Sharma Added Yellow Mercedes In Her Collection: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। निया शर्मा को आखिरी बार 'लाफ्टर शेफ्स 2' में देखा गया था, जहां उन्होंने अपने बेबाक अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इन सबसे इतर निया शर्मा ने हाल ही में येलो मर्सिडीज कार खरीदी है, जिससे जुड़ी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। कार को खरीदते वक्त निया शर्मा (Nia Sharma) की खुशी सातवें आसमान पर थी। लेकिन एक्ट्रेस ने फोटोज साझा करते हुए फैंस को बताया कि अब उनके सारे पैसे जा चुके हैं। अब उनकी ईएमआई शुरू होगी। निया शर्मा की ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

निया शर्मा (Nia Sharma) अपने परिवार के साथ येलो मर्सिडीज कार खरीदने पहुंचीं। फोटो में एक्ट्रेस अपनी मर्सिडीज सीएलई के साथ जमकर पोज देती नजर आईं। एक्ट्रेस ने पूजा करते हुए कार को अपनी कलेक्शन में शामिल किया और नारियल फोड़कर पहली राइड ली। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "एएमजी...(सारा पैसा चला गया।) ईएमसाई शुरू हो गई।" निया शर्मा को उनकी नई कार के लिए फैंस ने तो बधाइयां दी हीं, साथ ही कई टीवी सितारे भी उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए। अभिषेक कुमार ने कमेंट में लिखा, "वाह वाह बधाइयां।" ईशा मालवीय ने कमेंट किया, "वाह डूड, आप पर बहुत गर्व है।" सुदेश लहरी ने निया की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "मुझे पहले ही शक था कि तुम बहुत अमीर हो। लेकिन अब सबको पता लग गया है। बधाई हो।"

निया शर्मा (Nia Sharma) की पोस्ट पर अंकिता लोखंडे, जन्नत जुबैर, रीम शेख, सर्गुन मेहता, राहुल शर्मा, नकुल मेहता और क्रिस्टल डिसूजा जैसे कई सितारों ने भी बधाइयां दीं। बता दें कि एक्ट्रेस की इस पोस्ट को अभी तक ढाई लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article