Nausheen Ali Sardar Quits Vasudha: टीवी दुनिया का जाना माना सीरियल 'वसुधा' को दर्शक देखने काफी पसंद करते हैं। जी टीवी का ये शो अपनी दमदार कहानी से लाखों लोगों की स्क्रीन्स पर राज कर रहा है। इसी के साथ पिछले हफ्ते रिलीज हुई टीआरपी लिस्ट में सीरियल 'वसुधा' ने टॉप 10 शोज की लिस्ट में जगह भी बनाई। अब शो के सेट से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन आपको हैरानी होगी। सीरियल की लीड एक्ट्रेस नौशीन अली सरदार ने 'वसुधा' को अचानक से अलविदा कहा। सिर्फ यही नहीं इसक कारण भी आपको चौंका सकता है। ऐसे में मेकर्स को उनका रिप्लेसमेंट भी मिल गया।
टीवी एक्ट्रेस नौशीन अली सरदार (Nausheen Ali Sardar) ने 'वसुधा' (Vasudha) को अलविदा क्रिएटिव संग मतभेदों के चलते अलविदा कहा। अब तक ये सामने नहीं आया है कि किस चीज को लेकर मेकर्स और नौशीन के बीच गरमा गर्मी हुई। ऐसे में सीरियल 'वसुधा' के फैंस के लिए ये एक दुखद खबर है। नौशीन की एक्टिंग को सीरियल में काफी पसंद किया जा रहा था। इस बात की पुष्टि गॉसिप टीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में की। हालांकि अभी तक मेकर्स और नौशीन की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
इसी के साथ उड़ती उड़ती खबर सामने आई है कि मेकर्स टीवी एक्ट्रेस नौशीन अली सरदार की जगह परिणीता बोरठाकुर से रिप्लेस करेंगे। कहना है कि परिणीता जल्द ही शो की शूटिंग कर सकती है। परिणीता बोरठाकुर (Parineeta Borthakur) को आखरी बार सीरियल 'शिवशक्ति' में विलेन का किरदार निभाते हुए देखआ गया। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि नौशीन अली सरदार के जाने से मेकर्स को टीआरपी में फायदा होगा या नुकसान।
