Nakuul Mehta & Jankee Parekh: टीवी दुनिया के सबसे फेवरेट कपल में से एक नकुल मेहता और जानकी पारेख अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। नकुल मेहता कई समय से टीवी दुनिया से गायब चल रहे हैं जिन्हे स्क्रीन पर दोबारा देखने के लिए फैंस तरस रहे हैं। अब हाल ही में नकुल और जानकी ने फैंस को गुड न्यूज दी। नकुल मेहता को दूसरी बार पिता बनने का सुख मिल गया है। पत्नी जानकी पारेख ने बेटी को जन्म दिया है जिसकी तस्वीरें भी एक्टर ने फैंस संग इंस्टाग्राम पर शेयर की।
नकुल मेहता (Nakuul Mehta) पोस्ट शेयर कर लिखते हैं 'वो आ गई है। सूफी को आखिरकार उसका रूमी मिल गई। हमारे दिल पूरे हो गए हैं। 15 अगस्त 2025। तुम्हारा काम प्यार की तलाश करना नहीं है, बल्कि बस अपने अंदर उन सभी बाधाओं को तलाशना और ढूँढ़ना है जो तुमने उसके खिलाफ खड़ी की हैं।' नकुल और जानकी पारेख (Jankee Parekh) के घर 15 अगस्त को बेटी ने जन्म दिया। इस कपल को फैंस सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। कई टीवी सेलेब्स ने नकुल और जानकी को बेबी गर्ल के लिए शुभकामनाएं दी।
इश्कबाज एक्टर ने जो तस्वीरें शेयर कि उसमें पहले तो नकुल और जानकी ऑपरेशन थियेटर में सेल्फ़ी लेते हुए नजर आए। दूसरी तस्वीर में बेटे सूफी ने अपनी बहन को हाथों में थामा हुआ है। वहीं तीसरी तस्वीर में नकुल अपनी बेटी को निहार रहे हैं जो देखने में काफी क्यूट लग रहा है। हालांकि कपल ने अपनी बेटी की शक्ल फैंस को नहीं दिखाई जिसके लिए उनको इंतजार करना होगा।
