टीवी मसाला

Naagin 7: शहजादा धामी की झोली में गिरा एकता कपूर का शो, एक बार फिर लीड एक्टर बन जीतेंगे दिल

Shehzada Dhami To Cast In Naagin 7: टीवी के चर्चित शो 'नागिन' के हर सीजन ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। एकता कपूर इन दिनों 'नागिन 7' की तैयारी में लगी हुई हैं। इसे लेकर खबर आई है कि शो के लिए शहजादा धामी को अप्रोच किया गया है।

Image

'नागिन 7' में दिखेंगे शहजादा धामी!

Shehzada Dhami To Cast In Naagin 7: एकता कपूर ने 'नागिन' के हर सीजन के साथ लोगों का दिल जीता है। उनका ये शो टीआरपी लिस्ट में भी हमेशा टॉप पर रहता था। यूं तो 'नागिन 6' के अंत के साथ ही एकता कपूर ने 'नागिन 7' (Naagin 7) का हिंट दे दिया था, लेकिन अभी तक शो के लिए सितारों की तलाश जारी है। एक्ट्रेसेस के साथ-साथ एक्टर्स के नाम भी 'नागिन 7' के लिए खूब सामने आ रहे हैं। वहीं अब बताया जा रहा है कि एकता कपूर ने 'नागिन 7' के लिए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार शहजादा धामी (Shehzada Dhami) को अप्रोच किया है।

एंटरटेनमेंट गलियारे में फैल रही खबर के मुताबिक, शहजादा धामी (Shehzada Dhami) को 'नागिन 7' (Naagin 7) में लीड एक्टर का रोल अदा करने के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि वह शो में नजर आएंगे या नहीं, इस बात पर उनके या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है। बता दें कि शहजादा धामी को लेकर पहले भी खबर आई थी कि उनके हाथ नया शो लगा है, जो कि कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा। वहीं एकता कपूर का 'नागिन 7' भी कलर्स पर ही आएगा, ऐसे में अनुमान लग रहे हैं कि शहजादा के हाथ लगा नया शो कोई और नहीं 'नागिन 7' ही है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बतौर अरमान नजर आते थे शहजादा धामी

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में शहजादा धामी (Shehzada Dhami) अरमान का रोल अदा कर रहे थे। शो में उनकी और समृद्धि शुक्ला की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा था। लेकिन उनके बर्ताव के कारण मेकर्स ने उन्हें अचानक ही शो से बाहर कर दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article