टीवी मसाला

Naagin 7: इस साल भी नहीं रिलीज होगा एकता कपूर का 'नागिन 7'! फैंस की एक्साइटमेंट के बीच रुकी कास्टिंग

Naagin 7 Ekta Kapoor Show to Postpone Again: एकता कपूर के धमाकेदार सीरियल 'नागिन' के सातवें सीजन के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर से 'नागिन 7' के लिए फैंस की इस एक्साइटमेंट पर पानी फिरने वाला है।

Image

फोटो क्रेडिट- एकता कपूर इंस्टाग्राम, नागिन 7 फैनपेज

Naagin 7 Ekta Kapoor Show to Postpone Again: एकता कपूर ने अपने हर टीवी शोज से दर्शकों का खूब दिल जीता है। उनके हिट टीवी शोज में 'नागिन' भी शामिल है, जिसके हर सीजन ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एकता कपूर के 'नागिन 7' को लेकर भी लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी। खुद डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने भी वक्त-वक्त पर वीडियो साझा कर फैंस की खुशी को दोगुना किया था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर से 'नागिन 7' को लेकर बनी लोगों की एक्साइटमेंट पर पानी फिरने वाला है। क्योंकि बताया जा रहा है कि 'नागिन 7' (Naagin 7) की कास्टिंग एक बार फिर से टल चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'नागिन 7' (Naagin 7) की कास्टिंग पर गाज गिर चुकी है। नवंबर से पहले अब 'नागिन 7' की कास्टिंग नहीं होने वाली। शो से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि 'नागिन 7' का प्री-प्रोडक्शन कुछ वक्त के लिये रुक चुका है और नवंबर तक टाल दिया गया है। हालांकि इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। साथ ही एकता कपूर या उनकी टीम की ओर से भी मामले पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

बता दें कि 'नागिन 7' (Naagin 7) को लेकर खबर थी कि एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने इसका प्रोमो वीडियो शूट कर लिया है। वहीं उनके अलावा 'झनक' फेम चांदनी शर्मा का नाम भी सामने आया था। बताया गया था कि चांदनी शर्मा को 'नागिन 7' में वैंप के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। उनका मॉकशूट भी हो चुका है। लेकिन एक बार फिर से 'नागिन 7' के रिलीज पर गाज गिरती नजर आ रही है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article