टीवी मसाला

Naagin 7 का हिस्सा बनने की खबर पर विशाल पांडे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये आईकॉनिक शो है और मैं...

Vishal Pandey Breaks Silence On Doing Naagin 7: टीवी पर जल्द ही एकता कपूर का धमाकेदार शो 'नागिन 7' दस्तक देने वाला है। बीते दिन इस शो से विशाल पांडे का नाम जुड़ा था। ऐसे में अब इस मामले पर विशाल पांडे ने चुप्पी तोड़ी है और अटकलों कसे पर्दा उठाया है।

Image

फोटो क्रेडिट- नागिन 7 फैनपेज, विशाल पांडे इंस्टाग्राम

Vishal Pandey Breaks Silence On Doing Naagin 7: कलर्स का धमाकेदार शो 'नागिन' अपने सातवें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। एकता कपूर जोरों-शोरों पर 'नागिन 7' की तैयारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि शो में एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई देंगी। यहां तक कि उन्होंने शो के लिए प्रोमो वीडियो भी शूट कर लिया है। वहीं दूसरी ओर 'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए डिजिटल सेंसेशन और 'बिग बॉस ओटीटी 3' स्टार विशाल पांडे का भी नाम सामने आया था। उन्हें लेकर बताया जा रहा था कि वह शो में अहम भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। लेकिन अब इस मामले पर खुद विशाल पांडे ने चुप्पी तोड़ी है।

'नागिन 7' (Naagin 7) के सिलसिले में इंडिया फोरम ने विशाल पांडे से जुड़ने की कोशिश की। एक्टर से 'नागिन 7' को लेक लग रही अटकलों के बारे में सवाल किया गया। ऐसे में विशाल पांडे ने कहा, "नागिन 7' भारत के सबसे आईकॉनिक शो में से एक है। मैं इस वक्त ज्यादा कुछ तो नहीं बता सकता। लेकिन अभी के लिए, मैं दर्शकों पर ही अंदाजा लगाने के लिए छोड़ रहा हूं।" विशाल पांडे ने 'नागिन 7' पर घुमा-फिराकर जवाब दिया। हालांकि उनका रिएक्शन देखकर कहा जा सकता है कि वह शो में दिखाई देंगे।

बता दें कि 'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए विवियन डीसेना का नाम भी सामने आया था। एक्टर के सिलसिले में कहा जा रहा था कि वह 'नागिन 7' में मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। लेकिन बीते दिन एकता कपूर संग बातचीत में विवियन डीसेना ने ये तो साफ किया कि वह जल्द ही एक्टिंग में कमबैक करने वाले हैं। लेकिन जब एकता ने उनसे सवाल किया कि क्या वह सांपों से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। इसपर विवियन डीसेना ने 'ना' में जवाब दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article