टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) अपनी शादी को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी शादी की तैयारियों में बहुत बिजी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने बैचलरेट की थ्रोबैक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। एक्ट्रेस की बैचलर पार्टी में उनके खास दोस्त नजर आए थे। एक्ट्रेस की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कृष्णा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला के साथ शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। कपल 13 मार्च को शादी के बंधन में बंधेगा। कृष्णा के प्री वेडिंग फंक्शन की तैयारियां 11 मार्च से शुरू होंगी। कृष्णा और चिराग लंबे समये से एक -दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस की शादी पारसी और बंगाली रिति रिवाज से होगी।
कृष्णा ने अपनी शादी का कार्ड इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शादी के कार्ड पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि कृष्णा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला खूबसूरत डेस्टीनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। हम दोनों गोवा के बीच पर 13 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फैंस कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।
कृष्णा ने शेयर किया वेडिंग कार्ड

krishna mukherjee1
कृष्णा के मंगेतर चिराग बाटलीवाला मर्चेंट नेवी में ऑफिसर है। कपल ने पिछले साल सितंबर महीने में सगाई की थी। एक्ट्रेस की सगाई में उनकी बेस्टफ्रेंड शिरीन मिर्जा, अली गोनी, जैसमीन भसीन, अदिति भाटिया समेत कई सितारे नजर आए थे। एक्ट्रेस की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। कृष्णा कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थी। यूजर्स ने उनके मोटापे का जमकर मजाक उड़ाया था। एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। एक्ट्रेस ने अपनी फोटो को शेयर करते हुए लंबा -चौड़ा नोट लिखा था।
