टीवी मसाला

Munawar Faruqui ने मिरर सेल्फी शेयर कर सोशल मीडिया पर लगाई आग, कंधे पर दिखा 'लव बाइट' का निशान?

Munawar Faruqui Mirror Selfie Gets Viral Fans Spot Red Mark On Shoulder: टीवी से लेकर ओटीटी तक में अपनी राह तय करने वाले मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में मिरर सेल्फी शेयर की। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि इनकी मिरर सेल्फी एक हल्के लाल निशान के कारण चर्चा में आ गई।

Image

मुनव्वर फारूकी ने शेयर की मिरर सेल्फी

Munawar Faruqui Mirror Selfie Gets Viral Fans Spot Red Mark On Shoulder: टीवी से लेकर ओटीटी तक में अपनी राह तय करने वाले मुनव्वर फारूकी ने लोगों का खूब दिल जीता है। मुनव्वर फारूकी ने 'बिग बॉस 17' में जीत दर्ज की थी और जल्द ही वह ओटीटी की दुनिया में नाम कमाते दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग में वह इन दिनों बिजी भी हैं। इन सबसे इतर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने हाल ही में एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गई। मुनव्वर फारूकी ने ये मिरर सेल्फी शेयर कर सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था मुनव्वर फारूकी के कंधे पर नजर आने वाला लाल निशान।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने चेहरे के आगे फोन रखकर अपनी सेल्फी क्लिक की। फोटो में 'बिग बॉस 17' विजेता शर्टलेस नजर आए। वहीं उनके कंधे पर हल्का लाल निशान दिखाई दिया, जिसने सबकी नजर खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुनव्वर फारूकी के कंधे पर नजर आ रहे इस लाल निशान को देख कुछ लोगों ने इसे 'लव बाइट' का भी नाम दिया। बता दें कि मुनव्वर फारूकी की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक लड़की के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आए।

मुनव्वर फारूकी की फोटो

मुनव्वर फारूकी की फोटो

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने ये फोटो भी अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर की है। तस्वीर को देख पहले तो लोगों को लगा कि ये मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी मेहजबीन कोटवाला हैं। लेकिन मुनव्वर ने इंस्टा स्टोरी में फोटो के साथ लिखा था, 'शूट का दिन 30वां।' इससे पता चलता है कि वह मुनव्वर फारूकी की को-स्टार हैं। कुछ लोगों ने तस्वीर देख अंदाजा लगाया कि वह कोई और नहीं बल्कि आशी सिंह हैं। हालांकि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article