Mehzabeen Coatwala Showers Love On Munawar Faruqui Son: 'बिग बॉस 17' के विजेता रह चुके मुनव्वर फारूकी ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। मुनव्वर फारूकी इन दिनों अपनी अपकमिंग वेबसीरीज की तैयारी में लगे हुए हैं। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने इसी साल मई में दूसरी शादी रचाई थी और शादी के बाद से ही उनके साथ-साथ उनकी पत्नी मेहजबीन कोटवाला भी चर्चा में बनी रहती हैं। चंद दिनों पहले मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) का बर्थडे था, जिसे धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। वहीं हाल ही में मेहजबीन कोटवाला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है, जिसमें वह मुनव्वर फारूकी के बेटे पर प्यार लुटाती नजर आईं।

मुनव्वर फारूकी के बेटे पर मेहजबीन कोटवाला ने लुटाया प्यार
मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की पत्नी मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) की ये तस्वीर देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। मेहजबीन कोटवाला अपनी तस्वीर में मुनव्वर फारूकी के बेटे को गले लगाई दिखाई दीं। इस फोटो को साझा करते हुए मेहजबीन कोटवाला ने लिखा, "मेरी ताकत।" बता दें कि मुनव्वर फारूकी के परिवार की एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें मेहजबीन कोटवाला और मुनव्वर फारूकी के साथ-साथ दोनों बच्चे भी नजर आए। इस तस्वीर में हर किसी के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी।
हिना खान के जरिए मिले थे मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला
बता दें कि मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और हिना खान की अच्छी दोस्त हैं। हिना ने एक इवेंट के दौरान मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के मेकअप के लिए मेहजबीन कोटवाला को उनके पास भेजा था। यहीं से ही मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला के प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों ने 26 मई को मुंबई में गुपचुप निकाह किया। मुनव्वर फारूकी की शादी की खबर सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह गए थे।
