टीवी मसाला

Munawar Faruqui ने कोंकण लोगों के खिलाफ टिप्पणी कर मोल ली मुसीबत, धमकी मिलते ही बोले- मेरे मुंह से निकल गई

Munawar Faruqui Apologies After Getting Slammed For Joke On Konkan People: 'बिग बॉस 17' में जीत दर्ज करने वाले मुनव्वर फारूकी ने कोंकणी लोगों पर टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्हें लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता ने मुनव्वर फारूकी के खिलाफ एक्शन लेने की भी मांग की, जिसपर अब उन्होंने माफी मांगी है।

Image

मुनव्वर फारूकी ने कोंकण लोगों पर टिप्पणी मोल ली मुसीबत

Munawar Faruqui Apologies After Getting Slammed For Joke On Konkan People: 'बिग बॉस 17' में जीत दर्ज करने वाले मुनव्वर फारूकी एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में कोंकणी लोगों को लेकर टिप्पणी की, जिसके लिए उन्हें अब आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। कोंकणी लोगों को लेकर किये गए मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के कमेंट पर भाजपा नेता नितेश राणे ने भी आपत्ति जाहिर की, साथ ही उनके खिलाफ एक्शन लेने की चेतावनी भी दी। वहीं लोगों की नाराजगी को देखते हुए मुनव्वर फारूकी ने भी तुरंत माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी को ठेंस पहुंचाने का बिल्कुल नहीं था।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने अपनी स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान कोंकण लोगों को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वे बेवकूफ बनाते हैं। लेकिन लोगों का आक्रोश देख मुनव्वर फारूकी ने तुरंत माफी मांगी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। मुनव्वर ने ये भी बताया कि ये कोई मजाक नहीं बल्कि दर्शकों से हो रही बातचीत थी। 'बिग बॉस 17' विजेता मुनव्वर फारूकी ने इस सिलसिले में आगे कहा, "ढेर सारे कोंकणी लोग तालोजा में रहते हैं। मेरे कई दोस्त वहां रहते हैं और मुझे मालूम है कि कुछ बातें संदर्भ से बाहर चली गईं। सबको लगा कि मैं कोंकणी लोगों का मजाक बना रहा हूं।"

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मैंने कोंकणी लोगों का मजाक नहीं बनाया। मैं सबको बताना चाहता हूं कि वो बयान दर्शकों संग बातचीत के दौरान मेरे मुंह से निकल गया। इसके बाद मैंने देखा कि लोग नाराज हो रहे हैं। एक स्टैंडअप कॉमेडियन के नाते मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता। अगर किसी का दिल दुखा हो तो मैं माफी मांगता हूं। मुझे माफ कीजिए, जय हिंद, जय महाराष्ट्र।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article