Munawar Faruqui Celebrates Wife Mehzabeen Coatwala Birthday: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' में जीत दर्ज कर सुर्खियां बटोरने वाले मुनव्वर फारूकी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। मुनव्वर फारूकी जल्द ही वेबसीरीज में नजर आने हैं, जिसकी शूटिंग भी मुनव्वर ने शुरू कर दी है। वहीं आज मुनव्वर फारूकी की पत्नी मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) का जन्दमिन है, जिसपर उनके पति के साथ-साथ दोस्तों ने भी खूब सारी बधाइयां दीं। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने भी अपनी पत्नी को जन्मदिन पर 'जान' कहा और उनपर ढेर सारा प्यार भी लुटाया। मेहजबीन कोटवाला के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं।
मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) के जन्मदिन पर पूरा परिवार एक साथ नजर आया। सबके चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। बर्थडे पर मेहजबीन कोटवाला व्हाइट ड्रेस में नजर आईं, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा। वहीं मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की खुशी भी सातवें आसमान पर दिखाई दी। इस फोटो को साझा करते हुए मेहजबीन कोटवाला ने कैप्सन में लिखा, "इस आशीर्वाद को अरबों बार गिन रही हूं। अल्लाह का शुक्र है। मेरी दुनिया।" पत्नी के जन्मदिन पर मुनव्वर फारूकी चॉकलेट केक लेकर आए, जिसपर 'जान' लिखा हुआ था।
इसके अलावा भी मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) की फोटो सामने आई है। इसके कैप्शन में लिखा नजर आया, "ढेर सारा प्यार।" मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला को साथ देख फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि मुनव्वर और मेहजबीन ने मई महीने में शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात हिना खान के जरिए हुई थी।
