टीवी मसाला

Kapil Sharma पर जमकर बरसे Mukesh Khanna, कहा 'उनके अंदर तमीज नहीं है, केवल अश्लील कंटेन्ट दिखाते हैं....."

Mukesh Khanna slam Kapil Sharma for sitting next to him and ignoring: मुकेश खन्ना का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जिसमें एक्टर 'कपिल शर्मा' (Kapil Sharma) की जमकर क्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं। यहीं नहीं मुकेश (Mukesh Khanna) ने कपिल के शो के बारे में भी काफी कुछ कहा है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

Image

Mukesh Khanna slam Kapil Sharma for sitting next to him and ignoring

Mukesh Khanna slam Kapil Sharma for sitting next to him and ignoring: टीवी के दिग्गज अभिनेता 'मुकेश खन्ना' (Mukesh Khanna) ने शक्तिमान के किरदार के आज घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। यही नहीं अभिनेता अपने बेबाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब 'मुकेश खन्ना' का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को अश्लील बताया है। साथ ही कपिल शर्मा पर भी अपनी भड़ास निकाली है। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर बात करते हुए कपिल शर्मा शो में ना जाने के रिजन का खुलासा किया है। एक्टर ने कहा 'मुझे नहीं पता उनकी क्या परेशानी थी, लेकिन उन्होंने कभी मुझे संपर्क नहीं किया। शायद उनके अंदर इगो है या पता नहीं। मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि 'मुझे शो का कंटेन्ट पसंद नहीं है। उसके ज्यादातर जोक्स सिर्फ डबल मीनिंग वाले होते हैं, जो मुझे बेहद अश्लील लगते हैं।

मुकेश खन्ना ने पॉडकास्ट के दौरान एक इनसीडेंट का खुलासा किया। जब कपिल शर्मा ने एक इवेंट के दौरान मुकेश खन्ना को इग्नोर किया था। एक बार कपिल शर्मा इवेंट के दौरान मेरे पास 10 मिनट तक बैठे रहे लेकिन उन्होंने मुझे हाय-हैलो कुछ नहीं बोला। यहां तक की 'अमिताभ बच्चन' जैसे दिग्गज अभिनेता कभी देखते हैं तो हाय-हैलो बोल देते हैं जबकि मैंने उनके साथ काम भी नहीं किया। लेकिन कपिल शर्मा के अंदर कौन सा इगो है मुझे नहीं पता।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article