टीवी मसाला

पति मुफ्ती अनस सईद ने किया था सना खान का ब्रेनवॉश? एक्ट्रेस ने कहा- 'जब तक आप नहीं चाहेंगे तब तक कोई...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 17, 2026, 01:50 PM IST

Sana Khan on Mufti Anas Sayed: टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सना खान ने पति मुफ्ती अनस सईद (Mufti Anas Sayed) पर लगे ब्रेनवॉश के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि...

Image

Image Source: Sana Khan Instagram

Sana Khan on Mufti Anas Sayed: टीवी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। एक समय था एक्ट्रेस अपनी फिल्मों और टीवी शोज की वजह से खबरों में रहा करती थी। लेकिन सना खान ने अचानक एक्टिंग की दुनिया छोड़ने का ऐलान किया था कर के सबको हैरान कर दिया था। इस खबर के सामने आने के बाद सना खान के पति मुफ्ती अनस सईद (Mufti Anas Sayed) पर ब्रेनवॉश के आरोप लगे थे। अब सना खान ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इन सब सवालों का जवाब दिया है। तो चलिए जानते हैं सना खान ने क्या कहा है।

सना खान ने पति को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस सना खान एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं, इसकी वजह उनका एक इंटरव्यू है, जो उन्होंने अभी हाल ही में दिया है। Rashami Ke Dil Se Dil Tak शो के दौरान सना ने अपने पति अनस के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि लोग सोचते हैं कि पहले वो बिना हिजाब के घूमती थीं और अचानक इतनी बदल गईं, शायद पति ने उन्हें ब्रेनवॉश कर दिया। लेकिन सना बोलीं, 'ऐसा बिल्कुल नहीं है। कोई आपको तब तक ब्रेनवॉश नहीं कर सकता, जब तक आप खुद न चाहें।' सना ने बताया कि उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें सुकून चाहिए था। उन्होंने कहा, 'शोहरत, पैसा और स्टेटस मिल सकता है, लेकिन आखिर में हर इंसान को अंदर का सुकून चाहिए।'

किसी को नहीं पता था दूल्हे का नाम

उन्होंने अपनी शादी के बारे में भी बताया कि ये पूरी तरह गुप्त थी। सना ने कहा, 'मेरे मम्मी-पापा के अलावा किसी को भी दूल्हे का नाम नहीं पता था। मेहंदी लगाने वाली ने भी नाम पूछा तो मैंने नहीं बताया। मैं अपनी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव कर रही थी। मैं एकदम नई इंसान बन रही थी। ये मेरा अपना फैसला था और अनस ने मुझे इस रास्ते पर चलने में मदद की।' सन ने आगे ये भी बताया कि उनके दूर के रिश्तेदारों को भी शादी के बारे में कुछ पता नहीं था। जब उनके कजिन्स ने मस्जिद में अनस को देखा तो उन्होंने अपनी कजिन बहन को फोन करके कहा, 'ये तो मौलाना अनस हैं'। सना खान के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article