Roadies XX Winner: टीवी दुनिया का सबसे रोमांचक और एडवेंचर्स रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस' अक्सर अपने विवादों और ट्विस्ट टर्न्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ये एक इकलौता शो है जिसे भारत की युवा पीड़ी काफी पसंद करती है। इस शो में चार गैंग लीडर अपने-अपने खिलाड़ियों को मुकाबले के लिए मैदान पर उतारती है। हर बात की तरह इस सीजन को भी रणविजय सिंह ने ही होस्ट किया। आज शो का ग्रैंड फिनाले हुए जिसमें विनर के रूप में कुशाल तंवर ने बाजी मार ली। कुशाल को इनाम में क्या मिला जानिए इस रिपोर्ट में।
रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस' (MTV Roadies Double Cross) के विनर का खिताब कुशाल तंवर (Kushal Tanwar) ने अपने नाम किया। कुशाल एल्विश यादव (Elvish Yadav) की गैंग से थे। पहली बार एल्विश शो में गैंग लीडर के तौर पर नजर आए थे ऐसे में उनके लिए ये जीत काफी यादगार निकली। गुल्लु यानी कुशाल ने सभी कंटेस्टेंट को मात देते हुए अपने नाम सिर्फ विनर का टाइटल ही नहीं बल्कि 10 लाख रुपए का चेक और बाइक भी जीती। कुशाल की जीत से सभी गैंग मेम्बर और फैंस काफी खुश हैं। शो 'एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस' से पहले गुल्लु एलिमिनेट हो गए थे लेकिन कंटेस्टेंट की बाद में वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई गई।
फिनाले में गुल्लु ने प्रिंस गैंग के कंटेस्टेंट हरताज सिंह को मात दी। सोशल मीडिया पर गुल्लु की तस्वीरें वायरल हो रही है सभी उन्हे इस जीत के लिए बधाई देते हुए नजर आए। ऑडिशन राउन्ड में भी गुल्लु ने सभी गैंग लीडर्स का दिल जीत लिया था। बता दें इस सीजन रिया चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी, प्रिंस नरूला, एल्विश यादव और नेहा धूपिया गैंग लीड की गद्दी पर बैठे थे।
