टीवी मसाला

MTV Roadies में पहुंचे Ashneer Grover: मक्खन लगाने पर Gautam Gulati-Prince Narula की लगाई क्लास, देखने लायक था रिएक्शन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 01:57 PM IST

Ashneer Grover in MTV Roadies - Karm Ya Kaand: 41 बरस के उद्यमी इससे पहले शार्क टैंक सीजन-1 में नजर आए थे। वह भारतीय फिनटेक कंपनी भारतपे के पूर्व सह-संस्थापक हैं।

Image

अशनीर ग्रोवर जाने-माने आंतरप्रिन्योर हैं। (फाइलः इंस्टाग्राम)

Ashneer Grover in MTV Roadies - Karm Ya Kaand: जाने-माने युवा आंतरप्रिन्योर अशनीर ग्रोवर की मशहूर रिएलिटी शो "रोडीज-19: कर्म या कांड" में एंट्री हुई है। शो के नए प्रोमो में वह दो लोगों को बुरी तरह झाड़ लगाते नजर आए। ये दो बड़े नाम हैं- प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी।

दरअसल, शो में गुलाटी ने ग्रोवर को मक्खन लगाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था, "आप भी दिल्ली से हो...मैं भी वहीं से हूं...साथ मिलकर पार्टनरशिप करते हैं।" ग्रोवर उनकी इसी बात पर बिदक गए और तेवर में बोले, "यह दिल्ली-दिल्ली क्या लगा रखा है...यहां पर सरकार थोड़ी न बनानी है।"

ashneer grover in roadies 19

ग्रोवर के जवाब के बाद इन दोनों गैंग लीडर्स का रिएक्शन देखने लायक था।

यही नहीं, आगे प्रिंस नरूला ने भी कुछ इसी तरह ग्रोवर को इंप्रेस करने का प्रयास किया और कहा, "आप दिल्ली के नहीं...समूचे इंडिया के हैं।" अशनीर ने इसके बाद दो टूक कहा- यह पहले तो मक्खन वाला पार्ट कट कर दे...। हालांकि, प्रोमो में इतनी ही क्लिप दिखाई गई। आगे क्या हुआ...यह पूरा शो देखने पर ही मालूम चलेगा।

वैसे, इस प्रोमो में यह भी दिखाया गया कि प्रिंस और रिया चक्रवर्ती के बीच कहासुनी भी हुई। दोनों एक-दूसरे पर अपने-अपने शब्दबाण चलाते हुए नजर आए। गुलाटी, नरूला और चक्रवर्ती इस शो में गैंग लीडर हैं। यह शो हर शनिवार-रविवार सात बजे एमटीवी और जियो सिनेमा पर आता है। 41 बरस के उद्यमी इससे पहले शार्क टैंक सीजन-1 में नजर आए थे। वह भारतीय फिनटेक कंपनी भारतपे के पूर्व सह-संस्थापक हैं।

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़े ग्रोवर पेशेवर मोर्चे पर बेहद मजबूत माने जाते हैं। वह कोटक, अमेरिकन एक्सप्रेस, ग्रोफर्स, पीसी जूलर्स लिमिटेड और भारत पे को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने इसके अलावा एक किताब भी लिखी थी, जिसका नाम- दोगलापनः दि हार्ड ट्रूथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स था। यह बुक 2022 में आई थी। अशनीर अपने सीधे, सपाट और स्पष्ट रवैये (तीखे भी) के लिए जाने जाते हैं और वही मार्केट में उनकी यूएसपी भी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article