टीवी मसाला

Mouni Roy की बैकलेस ड्रेस देख लोगों ने लगाई सोशल मीडिया पर क्लास, कहा 'ये भी क्यों पहना है'...

Mouni Roy Trolled For Backless Dress: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हाल ही में एक इवेंट और बैकलेस ड्रेस पहन पहुंची। लेकिन ऐसे में अब उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

Image

Mouni Roy Trolled For Wearing Backless Dress

Mouni Roy Trolled For Backless Dress: टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुकी मौनी रॉय की ख़ूबसूरती के तो हर कोई कायल है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। ऐसे में मौनी अपनी जिंदगी से जुडी सभी अपडेट्स सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस को इवेंट पर देखा गया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

कल बीती रात मुंबई में एक इवेंट का आयोजन हुआ जिसमें मौनी रॉय (Mouni Roy) ने भी एंट्री मारी। एक्ट्रेस ने इस इवेंट के लिए गोल्डन कलर की शार्ट ड्रेस पहनी जो पीछे से पूरी तरह से बैकलेस थी। कई लोगों की एक्ट्रेस की ये ड्रेस काफी शानदार लगी, तो वहीं इसे देख भड़क गए। एक यूजर ने वीडियो को देख कमेंट करते हुए लिखा कि इसे भी उतार देती क्या पहनने की जरुरत थी।

वहीं दूसरी तरफ लोगों ने मौनी के पतले होने का मजाक बनाया की उन्हें प्रोटीन की काफी जरुरत है। इसी के साथ ट्रॉल्लिंग का इस समय सोशल मीडिया पर सिलसिला जारी है। मौनी इस समय अपने पति संग खूब क्वालिटी टाइम्स बिता रही हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article