टीवी मसाला

Eisha Singh संग रोमांस का तड़का लगाएंगे Mohsin Khan, सालों बाद करेंगे पर्दे पर धांसू वापसी

Mohsin Khan To Make Comeback Through Web Show: टीवी के मशहूर एक्टर मोहसिन खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मोहसिन खान ने कार्तिक बनकर खूब दिल जीता था। वहीं अब एक्टर वेब शो के जरिए पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Image

ईशा सिंह संग रोमांस का तड़का लगाएंगे मोहसिन खान

Mohsin Khan To Make Comeback Through Web Show: टीवी के मशहूर एक्टर मोहसिन खान इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बाद से ही मानो टीवी इंडस्ट्री से छुट्टी ले ली हो। कई बार उनके कमबैक की खबरें भी सामने आईं, लेकिन एक्टर ने बताया कि अभी वह ब्रेक पर रहना चाहते हैं और म्यूजिक वीडियो में हाथ आजमाना चाहते हैं। लेकिन अब मोहसिन खान ने पर्दे पर वापसी का मन बना लिया है। हालांकि वह टीवी नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाते नजर आएंगे।

मोहसिन खान (Mohsin Khan) से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वह जियो सिनेमा की ओटीटी सीरीज में नजर आएंगे, जिसमें वह ईशा सिंह (Eisha Singh) के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगे। इस बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्रों ने बताया, "म्यूजिक वीडियो में मोहसिन खान और ईशा सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था। ऐसे में अब दोनों को साथ में अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है। शूटिंग की पूरी व्यवस्था की जा चुकी है और अब कलाकार भी शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" हालांकि अभी तक इस मामले पर मोहसिन खान और ईशा सिंह की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।

गोवा में हैं दोनों कलाकार

खबरों की मानें तो मोहसिन खान (Mohsin Khan) और ईशा सिंह (Eisha Singh) इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स के कारण गोवा में मौजूद हैं। जल्द ही वे अपने अपकमिंग शो की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। मोहसिन को लेकर यह भी खबर आई थी कि वह 'मे आई कम इन मैडम 2' में नजर आ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर ईशा सिंह का नाम 'बिग बॉस 17' से जुड़ा था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article