Bigg Boss 17 House First Glimpse Viral: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की शुरुआत होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 17' की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने वाली है, जिसके लिए मेकर्स जोरों-शोरों पर तैयारी कर रहे हैं। जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स की तलाश जारी है तो वहीं दूसरी ओर 'बिग बॉस 17' का घर भी इस बार शानदार होने वाला है। दरअसल, 'बिग बॉस 17' के घर की पहली झलक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की थीम इस बार हटकर होने वाली है। कंटेस्टेंट्स को अपना दिल, दिमाग और दम लगाकर गेम खेलना पड़ेगा। बता दें कि हर बार बिग बॉस का घर बेहद शानदार होता है। वहीं इस बार भी मेकर्स फैंस को हैरान करने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने पूरी जान भी फूंक दी है। इस बार भी वह 'बिग बॉस' के लिए आलीशान घर बनाकर लोगों को चौंकाने वाले हैं। हाल ही में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बॉस 17 का घर बनता नजर आया। हालांकि अभी घर पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है, लेकिन तैयारियां देखकर कहा जा सकता है कि मेकर्स इस बार भी कोई कसर नहीं छोड़ने वाले।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के घर से जुड़ा वीडियो शो के फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया, जिसमें कंस्ट्रक्शन का काम होता नजर आया। बता दें कि इस बार घर में कपल थीम भी देखने को मिल सकती है, ऐसे में शो का घर भी वैसा ही होने वाला है।
'बिग बॉस 17' के लिए कंफर्म हुए ये सितारे
सलमान खान (Salman Khan) के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के लिए अभी तक कई सितारों को कंफर्म किया जा चुका है। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, हर्ष बेनिवाल, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और ऐश्वर्या शर्मा जैसे सितारे शामिल हैं। इसके अलावा आयशा सिंह, सुरभि ज्योति और मिस्टर फैजू जैसे सेलेब्स को शो के लिए अप्रोच भी किया जा चुका है।
